बाल दिवस के अवसर पर साइंस एवं फ़ूड फेयर में मेधावियों ने दिखाया हुनर

राम मंदिर,अम्ल वर्षा एवं चंद्रयान बना मुख्य आकर्षण,
प्रतिभाओं को पहचान दिलाना मुख्य उद्देश्य-सुनीता पाठक,

पीपीगंज।बाल दिवस के अवसर पर नगर पंचायत में स्थित भारद्वाज पब्लिक स्कूल में वृहस्पतिवार को “साइंस और फ़ूड फेयर का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें मेधावी छात्र छात्राओं द्वारा बनाये गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, हस्तकला एवं तरह तरह के व्यंजनों के स्टाल लगाकर आगन्तुको को काफी प्रभावित किया।कार्यक्रमके अंत मे उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों और उनकी टीम को स्कूल की निदेशक द्वारा सम्मानित भी किया गया।
साइंस एवत फ़ूड फेयर के साम्प्न अवसर पर भारद्वाज पब्लिक स्कूल एवत भारद्वाज हॉस्पिटल की निदेशक सुनीता पाठक ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ एस एन पाठक जी का सपना था कि इस क्षेत्र के लोगो को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा के साथ साथ सस्ती,शुलभ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही वर्तमान परिस्थितियों के अनुकूल बच्चो को शिक्षा प्रदान की जाय।इसी उद्देश्य के लिए विगत 13 वर्ष पूर्व उन्होंने विद्यालय की स्थापना की जिसके बाद से ही हम लोग पूरे मनोयोग से छात्र छात्राओं को अनवरत बेहतरीन शिक्षा के साथ समय समय पर तरह तरह की नई विधाओं एवत प्रतियोगिताओ के अवसर प्रदान कर रहे है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चो के अंदर की छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन होता है जिसके बाद उन्हें जिस विषय मे रुचि हो उसी के मुताबिक उनकी प्रतिभा को निखारते हुए अभिभावको के सहयोग से बेहतरीन अवसर और संसाधन उपलब्ध कराया जिससे वो आने भविष्य के साथ साथ समाज और देश को विकसित करते हुए एक नई दिशा प्रदान करे।
साइंस एवं फ़ूड फेयर में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक मॉडल बनाकर अपनी छतमा का उत्तम प्रदर्शन किया तो स्वयं निर्मित हस्त सामग्रियों से सभी को आकर्षित किया।इसके अलावा छात्राओ ने फ़ूड स्टाल के माध्यम से विद्यालय में आये आगन्तुको को तरह तरह के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखाकर लोगो की खूब वाहवाही लूटी।
प्रदर्शनी में राम मंदिर,अम्ल वर्षा एवं चंद्रयान को क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के प्रतिभागियों को स्कूल की निदेशक सुनीता पाठक द्वारा प्रशंशा करते हुए राम मंदिर मॉडल / रामायण (फर्स्ट)
पीहू पाठक,अरुंधति रॉय,सौम्या ,रूबी,पलक ,दिव्या ,सिवांजलि,प्रियांशी,सौंदर्या,अनुष्का,अर्पिता,नंदनी,अनुप्रिया यादव,आरव,राजवीर,दिव्यांश,सौरभ को अम्ल वर्षा (सेकंड)
रुक्सार नौमान,श्रद्धा यादव
तान्या जैस्वाल को जबकि चंद्र यान( थर्ड )के प्रतिभागी तन्मय अग्रहरि ,अनिकेत को सम्मानित भी किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *