बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
वन विभाग से बंदरों को पकड़ कर निजात दिलाने की मांग ।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटसहरा में इन दिनों बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोगों को आते- जाते समय रास्ते में हमेशा बंदरों का डर सता रहा है । बंदर दर्जनों की संख्या में लोगो को काट चुके है । गांव के बगल में तालाब किनारे पेड़ों पर धमाचौकड़ी मचाते हुए रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों के उपर आक्रामक होकर काटने के लिए दौड़ा कर काट लें रहे हैं । अब तक यह बंदर कटसहरा निवासी साफिया, सरस्वती, ज्ञानमती, शाहआलम, सिकन्दर, राबिया, अमन, अजीत शेख सहित कई राहगीरों को दौड़ा कर काट चुके हैं । बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को महेंद्र कन्नौजिया के नेतृत्व में प्रदर्शन कर संबन्धित वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए, इन आक्रामक हुए बंदरों को पकड़ कर कहीं वन में छोड़ने की मांग करते हुए, बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है ।
प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र कन्नौजिया, कमला प्रसाद, अब्दुल्ला, सोनू, भानुप्रताप सिंह, सुमेर गुप्ता, मुमताज, साकिर, राजकुमार मौर्या सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।
https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

Leave a Reply