बेतियाहाता चौराहे से 29 वर्षीय युवक हुआ लापता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका

बेतियाहाता चौराहे से 29 वर्षीय युवक हुआ लापता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका
लापता युवक की तलाश के लिए पुलिस छानबीन में जुटी      गोरखपुर । जाटेपुर उत्तरी रामबाग कॉलोनी निवासी रवि प्रकाश शर्मा ने कैंट थाने पर तहरीर देकर बताया कि आज दिनांक 18 अगस्त को मेरा पुत्र शशांक शर्मा रोज की भांति बेतियाहाता स्थित दुकान पर बैठा था आज दोपहर 3:00 के करीब चेहरे को गमछे से ढककर एक युवक दुकान पर पहुंचा और बताया कि उसकी बुलेट खराब हो गई है दुकान पर मौजूद कारीगर व्यस्त थे इसलिए बेटा खुद युवक के साथ चल दिया। युवक ने बताया कि बेतियाहाता चौराहे पर गाड़ी खड़ी है चल कर देख लीजिए मेरा पुत्र शशांक शर्मा उस युवक के साथ गया उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है परिजनों कहना है कि उन्हें आशंका है कि उनके पुत्र का अपहरण कर लिया गया है। फिलहाल रवि प्रकाश शर्मा ने इस संबंध में कैंट थाने पर तहरीर दी है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है पुलिस की कई टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से संदिग्ध युवक की पहचान करने में जुटी हुई है । इस संबंध में कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जल्दी युवक को तलाश लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *