बेलीपार के व्यापारी की पोखरे में डूबने से मौत

बेलीपार के व्यापारी की पोखरे में डूबने से मौत
गोरखपुर।बेलीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलीपार कस्बा निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति मंगलवार की शाम को अपने खेत की तरफ गए थे, इस दौरान पैर फिसल कर बगल में स्थित गहरे पोखरे में गिर गए। यहां डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलीपार कस्बा निवासी 53 वर्षीय वीरेंद्र मद्धेशिया पुत्र स्व. श्रीराम मद्धेशिया मंगलवार की शाम 7:00 बजे गांव से सटे अपने पुराने घर के बगल में स्थित खेत देखने गए थे। इस बीच अचानक पैर फिसलने से खेत के ठीक बगल में स्थित गहरे पोखरे में डूब गए। परिजन रात से ही तलाश कर रहे थे। इस बीच पता चला कि पोखरे के बगल में स्थित खेत में उनके एक पैर का चप्पल पड़ा हुआ है । जिसकी आशंका पर लोगों ने बेलीपार को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई । काफी देर तलाशने के बाद पोखरे से उनका शव बरामद हुआ। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह एवं हल्का दरोगा सरोज कुमार ने पंचनामा कर शव‌ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक वीरेंद्र मद्धेशिया के दो पुत्र मुकेश तथा शिवम विवाहित है। तथा 28 वर्षीय बिटिया खुशबू अविवाहित है। पत्नी गायत्री सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *