सहजनवा क्षेत्र के पाली ब्लॉक के बेलौरा चौराहे पर कुल लागत 45 लाख 42 हजार से हॉट बाजार लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल ने पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया ।
विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल ने कहा कि मोदी एवं योगी सरकार में विकास कार्य बोलता है । मोदी एवं योगी सरकार में खासतौर से गांव का विकास तेजी से चल रहा है । शहर तो शहर है वहां भी विभिन्न योजनाओं के साथ विकास कार्य हो रहा है । सीएम योगी ने विद्यालय के विकास व शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए तत्पर है । आज सहजनवा तहसील क्षेत्र में बड़े बड़े आवासीय विद्यालय का निर्माण हुआ है ।जिससे क्षेत्र के सभी तपके के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है । क्षेत्र में आज के समय सड़कों की सूरत बदल गयी है ।गांव से लेकर शहर तक सड़के चमक रही है । चौतरफा विकास हो रहा है । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रभाकर त्रिपाठी, संचालन रंगनाथ पांडेय ने किया । इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद, प्रधान संघ अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, रविंद्र तिवारी, वीडियो बृजेश यादव, एडियो धर्मेंद्र कुमार, राजू पांडेय, समेत ग्रामीण उपस्थित रहे ।
Leave a Reply