भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलामंत्री देवानंद शुक्ल ने गोरखपुर में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पत्रक सौंपा।
पत्रक में मांग किया गया हैं कि, चोरमा रेगुलेटर पर पंपिंग हाउस का निर्माण न होने से क्षेत्र के दर्जनों गांव बरसात के समय बाढ़ से प्रभावित हो जाते है, और फसल डूब जाती है। जिससे काफी जन धन की हानि होती है। चडराव पुलिया से भक्सा पेट्रोल पंप तक दोहरे सड़क लेन के निर्माण कराने की मांग किया। सरकारी सब्जी मंडी बेलौरा से पाली गांव में जाने के लिए सीसी रोड नहीं है बरसात के समय में ग्रामीणों और राहगीरों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। जनहित को देखते हुए सीसी रोड का निर्माण कराया जाय।
Leave a Reply