ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता खजनी का हुआ समापन

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता खजनी का हुआ समापन
गोरखपुर
खजनी ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रांगण में संपन्न हुआ बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी खजनी सावन कुमार दुबे के द्वारा समापन किया गया खेल के समापन अवसर पर उन्होंने कहा कि” खेल एक समर्पण और मेहनत का परिणाम है, और उसका फल आपके प्रयासों का परिणाम होता है l” “खेल का महत्वपूर्ण होना उसकी महत्वपूर्णता के कारण है, न कि उसके परिणाम के कारण l” उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ खजनी के अध्यक्ष राजेश पांडे ने कहां की खेल हमें विकास सीखाता है l यह हमें लचीलापन, नेतृत्व, जवाब देही सम्मान और धैर्य जैसी चीज़ सीखने में मदद करता हैl खेल हमें जो सबक सिखाते हैं ,वह हमें खिलाड़ी और हर तरह से अच्छे इंसान के रूप में विकसित होने में मदद कर सकते हैं l खजनी के ब्लॉक मंत्री संतोष कुमार त्रिपाठी और सुधीर कुमार मिश्रा ने बच्चों को खेल के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान किया l

लंबी दौड़ 50 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान ध्यानचंद और द्वितीय स्थान दीपांश यादव पिपरा गंगा , बालिका वर्ग में प्रथम स्थान संजना चौहान कंपोजिट विद्यालय खजनी और द्वितीय स्थान सिवान सी सिंह कंपोजिट पिपरा गंगा को मिला l लंबी दौड़ 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान नितेश कंपोजिट खजनी और द्वितीय स्थान प्रतीक कंपोजिट खजनी को मिला , बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रोशनी कंपोजिट पगार द्वितीय स्थान मोनू कंपोजिट खजनी को मिला l गोला फेक प्रथम स्थान कुमारी अंशी और द्वितीय स्थान कुमारी अनुराधा खजनी का रहा lचक्र फेक में भी इन्हीं का स्थान रहाl 100 मीटर बालक में प्रथम स्थान ध्यानचंद द्वितीय स्थान दीपांशु यादव पिपरा गंगा का रहाl 100 मीटर लंबी दौड़ प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान पर संजना चौहान और द्वितीय स्थान पर सिवान सी सिंह का रहा l 600 मी बालिका दौड़ में प्रथम स्थान मोनूद्वितीय स्थान राधा कर रहा 600 मीटर बालक में प्रथम स्थान नितेश खजनी और द्वितीय स्थान गोलू का रहा है l कबड्डी में प्रथम स्थान बालक वर्ग में गोपालपुर और बालिका वर्ग में भी गोपालपुर का दब दबा कायम रहा खेल हेत खेल के मैदान में जिन्होंने बच्चों के साथ खूब मेहनत किया उन में प्रमुख रूप से सुषमा त्रिपाठी ,सिम्मी, पूनम ,साधना ,अरविंद पाठक, राम प्रकाश, मोहम्मद इरशाद, राकेश सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय मिश्रा, रामानंद मौर्य अंजनी कुमार त्रिपाठी सचिन बृजनाथ मल ,रजनीश चौरसिया ,प्रमोद शशि भूषण चंद्रशेखर सिंह अखिलेश कुमार, कर्मवीर चंदन ,शांतनु सिंह ममता अनुराधा ,त्रिभुवन भारतीय राघवेंद्र, अर्जुन राजकुमार अमरजीत राम मूरत प्रसाद मौर्य , संजय गौड़ अजीत यादव शांति भूषण राम तिवारी, जितेंद्र चौरसिया ,राम मुरारी लाल दिलीप अभिषेक मिश्रा, पंकज सिंह ,पन्नीलाल के साथ ब्लॉक खजनी के समस्त शिक्षकों ने बच्चों के साथ खेल में सहयोग किया जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार त्रिपाठी ने दी l

https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *