गोरखपुर। गोरखपुर पुस्तक महोत्सव 2025 के द्वितीय दिवस पर डिस्काउंट ग्रुप आफ पब्लिकेशन के स्टॉल पर पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम चला, जहां महाकुंभ मकरंद के लेखक मुकेश कुमार सिंह जी का स्वागत सौरभ कुमार सिंह प्रबंधक डिस्काउंट ग्रुप का पब्लिकेशन ने किया एवं साथ में श्री मुन्ना सिंह जी डीआईजी सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर का आगमन हुआ एवं उनका भी स्वागत किया महाकुंभ मकरंद पुस्तक पर लेखक ने महाकुंभ में अपने ड्यूटी और महाकुंभ की व्यवस्था से प्रभावित होकर जो अपने भाव है उन्हें उसे पुस्तक में लिखा है मुन्ना सिंह जी ने काफी सवाल लेखक से पूछे तथा महाकुंभ के बारे में काफी चर्चाएं हुई।
दूसरा,
सुमन झा माहे जी की पुस्तक विश्वासघात
स्वेटर एक प्रेम कथा
पिघलते दर्द का कैनवस गजल संग्रह
इन तीनों पुस्तकों पर भी पर चर्चा हुआ, जिसमें सौरभ कुमार सिंह प्रबंधक ने सुमन झा जिसने पुस्तक लिखने की उनकी प्रेरणा एवं पुस्तक के भविष्य के ऊपर काफी चर्चाएं किया जिसमें उन्होंने विश्वासघात में अपने ऊपर बीती हुई घटना का जिक्र किया और काफी भावुक भी होगी जिसमें उन्होंने अपने पुत्र के वियोग के बारे में एवं दुर्घटना के बारे में काफी चर्चाएं किया इस परिचर्चा में डॉक्टर प्रियंका वर्मा डॉक्टर अजय शुक्ला अंग्रेजी विभाग डॉक्टर सरिता सिंह कवित्री श्रीमती पूजा गुप्ता कवित्री मिनत गोरखपुरी कवि आकृति विद्या कविता श्री राकेश राय पत्रकार आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे एवं डॉक्टर प्रियंका वर्मा एवं राकेश राय जी ने विश्वासघात पुस्तक क्रय किया और सुमन झा जी से ऑटोग्राफ लिया एवं सेल्फी खिंचवाया स्टॉल पर।
तीसरा,
द वंडरलैंड विदीन लेखिका रौनक श्रीवास्तव क्लास 11th में पढ़ने वाली बालिका अपने माता-पिता के साथ पुस्तक परी चर्चा में शामिल हुई जिससे सौरभ कुमार सिंह ने विभिन्न सवाल पूछे तथा परिचर्चा में गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभिन्न प्रोफेसर भी उपलब्ध रहें जिसमें अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनीता मुर्मू एवं प्रोफेसर गौर हरी बैहरा प्रोफेसर शिखा सिंह प्रोफेसर तूलिका मिश्रा प्रोफेसर रामदेव शुक्ल जी और विभिन्न लोग रहे।
तथा रौनक श्रीवास्तव के परिचर्चा में दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की कुलपति माननीय प्रोफेसर पूनम टंडन एवं प्रोफेसर अनुभूति दुबे तथा प्रोफेसर विनीता पाठक आदि भी मौजूद रहे तथा कुलपति महोदया से सौरभ सिंह ने बच्ची के लिए आशीर्वाद स्वरुप दो शब्द कहने को कहा तो काफी बढ़िया मैडम ने बच्ची को आशीर्वाद दिया एवं आगे बढ़ाने के लिए उसे मंत्र दिए और पुस्तक पर अपनी विचार गर्वित किया।
गोरखपुर पुस्तक महोत्सव में विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति पधारे और डिस्काउंट बुक स्टोर्स के स्टॉल पर उनका स्वागत हुआ प्रोफेसर शोभा गौड़ माननीय कुलपति मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर, प्रोफेसर संजीत गुप्ता माननीय कुलपति चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया
पुस्तक महोत्सव में स्टॉल पर माननीय विधायक डॉक्टर विमलेश पासवान, डॉ दिव्या रानी सिंह विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान
माननीय विधान परिषद सदस्य श्री देवेंद्र सिंह जी आना हुआ जिन्हें सौरभ कुमार सिंह ने डॉक्टर फूलचंद गुप्ता द्वारा लिखित महायोगी गोरखनाथ का जीवन दर्शन पुस्तक भेंट किया और स्वागत किया तथा नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज के प्राचार्य एवं उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना के प्रचार का आगमन हुआ।
आज तृतीय दिवस पर डिस्काउंट ग्रुप आफ पब्लिकेशन के स्टॉल पर डॉक्टर केशव गुप्ता के फार्मेसी की पुस्तक पर चर्चा 12:00 बजे होगी एवं डॉ अत्रेश सिंह के केमिस्ट्री के पुस्तक पर चर्चा 4:00 होगी तथा रविंद्र मोहन त्रिपाठी जी के रेल सेवा के 39 वर्ष पुस्तक पर परिचर्चा 2:00 बजे होना है एवं प्रोफेसर उषा सिंह विभागाध्यक्ष संगीत विभाग की पुस्तक पर परिचर्चा 3:00 बजे का कार्यक्रम है।
Leave a Reply