ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की बड़े जोरों से चल रही मांग

विनोद कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य ट्रस्टी विजय नाथ, अनिरुद्ध किरन बाबा प्रेमचंद मानव सेवा न्यास के द्वारा गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की बड़े जोरों से मांग चल रही है,

इसी संबंध में आज गोरखपुर प्रेस क्लब में

विनोद कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य ट्रस्टी विजयना अनिरुद्ध किरन बाबा प्रेमचन्द्र मानव सेवा न्यास ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सम्माननीय प्रेस प्रतिनिधिगण, श्रद्धेय संत जन एवं उपस्थित सभी सदस्यों को सादर नमस्कार,

आज हम सब यहाँ एक पवित्र और ऐतिहासिक उद्देश्य से एकत्र हुए हैं,

हमारे पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग को भारत सरकार तक पहुँचाने के लिए,

महंत अवेद्यनाथ जी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा, धर्म रक्षा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा,

वे केवल गोरखनाथ मठ के महंत नहीं थे, बल्कि एक राष्ट्रभक्त संत, समाज सुधारक और युग पुरुष थे,

उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई,

अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को साकार करने के लिए उन्होंने समर्पण, नेतृत्व और त्याग का अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत किया,

उनका यह योगदान सदैव भारतीय संस्कृति और आस्था के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा,

महंत अवेद्यनाथ जी ने समाज के हर वर्ग को जोड़ा,

उन्होंने निर्धनों, असहायों और विद्यार्थियों के लिए शिक्षा, चिकित्सा और सेवा के अनेक केंद्र स्थापित किए,

उनकी प्रेरणा से गोरखनाथ मंदिर न केवल धार्मिक स्थल है, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सेवा का केंद्र बन गया,

राजनीति में रहकर भी उनका उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि जनता की सेवा और समाज उत्थान रहा,

उन्होंने हमेशा कहा – धर्म और राष्ट्र एक दूसरे के पूरक हैं,

उनके मार्गदर्शन में असंख्य युवा संस्कार स्वावलंबन और राष्ट्र प्रेम की ओर अग्रसर हुए,

इसलिए हम सभी भारत सरकार से निवेदन करते हैं कि ब्रह्मलीन महंत पूज्यनीय अवैद्यनाथ जी महाराज को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा और धर्म रक्षा के मार्ग पर आगे बढ़े

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *