गोला। चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत उपनगर गोला और आजमगढ संसदीय क्षेत्र के रौनापार को जोडने वाले
सरयू नदी पर पुल का शिलान्यास 2015 फरवरी माह में मौजूदा सांसद व पूर्व रक्षा मंत्री स्व मुलायम सिंह यादव ने किया था। कई वर्षों से चल रहे पुल निर्माण के कार्य को अचानक बंद कर दिये जाने के बाद पुन: निर्माण के लिए तमाम समाजसेवियों ने क्षेत्रीय विधायक से लगायत सूबे के मुखिया से लगातार मांग करते रहे जिसकी विस्तृत खबर राष्ट्रीय सहारा ने कयी बार प्रकाशित किया था जिसका संज्ञान लेते हुए मामला चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कयी बार विभागीय मंत्री से व सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से लेकर उत्तर प्रदेश विधान सभा में भी सदन के पटल पर रखा।जिसका संज्ञान लेते हुए कैबिनेट ने गोला- हाजीपुर पुल व एप्रोच निर्माण को पुन: शुरू करने की कुछ दिन पूर्व हरी झंडी भी दे दी थी।चिल्लूपार विधायक और विधान मंडल दल सचेतक श्री त्रिपाठी के भगीरथ प्रायास के बाद अब शासन ने पुल-सड़क को पूरा करने के लिए 263 करोड 48 लाख 56 हजार रूपये जारी कर दिया है।और इससे पूर्व योगी सरकार ने 228 करोड 75 लाख 72 हजार रुपए पहले ही दे चुकी है।यानी अब अब यह पुल-सड़क जब एक साल (2026 में)तैयार होकर जनता-जनार्दन को सौंपा जायेगा तब इसकी कुल लागत लगभग 500 करोड(492 करोड 24 लाख 28 हजार रुपए)होगी।धन अवमुक्त होने व जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की खबर से गोलावासियों ने खुशी का इजहार करते हुए इसे दक्षिणांचल के विकास का पुल बताया।
चिल्लूपार भाजपा नेत्री अस्मिता चन्द,व्यवसायी एवं भाजपा नेता शत्रुध्न कसौधन,उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बांसगांव सर्किल के जिलाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार,पूर्व चेयरमैन गिरधारीलाल स्वर्णकार,पूर्व जिपंस घनानंद यादव व सत्यप्रकाश यादव,युवा नेता साहिल विक्रम तिवारी,अखिलेश सिंह मिंटू,एमसीए की प्रबंध निदेशिका रत्ना सिंह,सपा नेता जनार्दन यादव व राजेश कुमार यादव,आलोक पाण्डेय,अशोक वर्मा,मनोज कुमार उमर वैश्य,दिलीप उमर,योगेन्द्र नाथ सिंह,सुभम स्वर्णकार राकेश कुमार यादव,नित्यानंद मिश्र,अनिल भट्ट,राजकपूर सिंह सैथवार,संजय राय,अजय राजभर,पवन त्रिपाठी,प्रवीण दूबे,विनय पाण्डेय आदि ने क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी के सराहनीय प्रयास को बधाई देते हुए कहा कि एक जमाने में जब नांव से व्यापार होता था,तब के जमाने में सरयू नदी तट पर बसा उपनगर गोला एक समृद्ध व्यापारिक केंद्र था। यहां थोक व्यापार के अनेकों आदती थे। दियारा क्षेत्र के सैकड़ो गांव के लोगों का मुख्य बाजार गोला ही था। दोनो तरफ के क्षेत्र के आर्थिक और व्यापारिक दृष्टी से पुल का निर्माण पूरा होना जरूरी है। उपनगर गोला को आजमगढ़ के दियारा क्षेत्र हाजीपुर को जोड़ने वाला सरयू नदी पर बन रहे इस पुल के निर्माण ठप होने से जनता के बीच निराशा का माहौल व्याप्त हो गया था। लेकिन सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा धन अवमुक्त कर पुनः निर्माण शुरू कराये जाने की खबर से जनता में खुशी की लहर दौड़ गयी है। राष्ट्रीय सहारा सहित अन्य समाचार पत्रों को जिन्होंनें इस मुद्दे को ज्वलंत किया उन्हें धन्यवाद है।आशा है धन अवमुक्त होने के बाद अतिशीघ्र इस पुल निर्माण को गति मिलेगी तथा गोला तहसील क्षेत्र एवं आजमगढ़ जिले के गांवों को विकास के पंख लगेंगे।
Leave a Reply