कैम्पियरगंज ब्लाक मुख्यालय पर 13 नवंबर बुधवार को लगेगा रोजगार मेला

 

हाईस्कूल से लेकर परास्नातक बेरोजगार महिला -पुरुष युवाओं को मिलेगा मौका,

कई कम्पनियां अच्छे पैकेज की मेले में देंगी रोजगार,

गोरखपुर।कैम्पियरगंज ब्लाक मुख्यालय परिसर में 13 नवम्बर बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर ने पत्र जारी कर बीडीओ कैम्पियरगंज को मेले को लेकर प्रचार प्रसार एवं सुदृढ़ ब्यवस्था करने का निर्देश दिया है। सहायक निदेशक सेवा योजन गोरखपुर मण्डल रासबिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिससे लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। रोजगार मेले के आयोजन को लेकर बीडीओ कैम्पियरगंज सुप्रिया त्रिपाठी ने बताया कि मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मेले का लाभ मिल सके। उन्होंने क्षेत्र के सभी बेरोजगार महिला पुरुष युवाओं का आह्वान किया है कि वे रोजगार मेले के सम्बन्ध में अपने शिक्षण प्रशिक्षण (टेक्निकल) एवं अन्य अहर्ताएं रखने वाले अपने प्रमाण पत्र के साथ अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला परिसर में सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हो कर अपराह्न 4 बजे तक चलेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *