Category: बिजनेस

  • पोखरा में भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ा ऑफर, 25% तक की छूट का ऐलान

    पोखरा में भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ा ऑफर, 25% तक की छूट का ऐलान

    नेशनल डेस्क /नेपाल/पोखरा.

    चलिये पोखरा” अभियान शुरू, नेपाल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खास रणनीति—भारत बना मुख्य फोकस

    नेपाल के प्रमुख पर्यटन शहर पोखरा में भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है।

    यहां “चलिये पोखरा” अभियान के तहत भारतीय सैलानियों को होटल और भोजन सेवाओं पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है।

    इस अभियान का नेतृत्व होटल संघ पोखरा कर रहा है, जिसका उद्देश्य नेपाल के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है।कार्यक्रम के दौरान लुम्बिनी प्रेस क्लब के सहयोग से आयोजित इंटरैक्शन में विशेषज्ञों ने पोखरा, लुम्बिनी और चितवन को जोड़कर “सिल्वर ट्रायंगल” के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।

    विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से पर्यटकों के ठहराव की अवधि बढ़ेगी और पर्यटन से होने वाली आय में भी वृद्धि होगी।
    नेपाल पर्यटन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के माध्यम से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना बनाई जा रही है।

    पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि भारत नेपाल के पर्यटन उद्योग के लिए एक अहम बाजार है और इस तरह की योजनाएं दोनों देशों के बीच पर्यटन संबंधों को और मजबूत करेंगी।

  • एलपीजी सिलेंडर के बदले नियम

    एलपीजी सिलेंडर के बदले नियम

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब आप पिछला सिलेंडर मिलने के 21 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं। यह नियम 9 मार्च 2026 से लागू हो गया है। इसके अलावा, ई-केवाइसी भी अनिवार्य कर दी गई है।

    इस बदलाव का उद्देश्य सिलेंडरों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाना है। साथ ही, यह नियम गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने में भी मदद करेगा ।

  • इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का व्यापार जगत में व्यापक असर, विशेष कर इलेक्ट्रिक बाजार में दिखना शुरू

    इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का व्यापार जगत में व्यापक असर, विशेष कर इलेक्ट्रिक बाजार में दिखना शुरू

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे:-

    गोरखपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का व्यापार जगत में व्यापक असर विशेष कर इलेक्ट्रिक बाजार में दिखना शुरू हो गया।

    पेट्रोलियम पदार्थ ईरान से ही आता था सभी में भयंकर रूप से मूल्य वृद्धि हुई है और इलेक्ट्रिकल्स के सभी सामान पेट्रोलियम पदार्थ है।

    मुख्य रूप से वायर में एलडी जो पहले 120 रुपए था अब 140 रुपया, पीवीसी 100 की अब 120, अल्युमिनियम 320 से 355, कॉपर 1300 था 1350 हो गया। सभी प्रोडक्शन के सामानों में लगभग 15% की वृद्धि हो गई इसी प्रकार से स्विच, साकेत तथा अन्य एसेसरीज में कंपनी 15% वृद्धि का संकेत दे दी है उसके पश्चात पाइप, बीट कटी, जंक्शन तथा अन्य हाउस वायरिंग के लगभग सभी सामान में 15% की तेजी आ चुकी है कूलर के रेट में भी बहुत ज्यादा तेजी आ गई है इसके बाइंडिंग वायर आज 4 90 किलो , पीवीसी जिससे बॉडी बनती है 155 रुपए किलो इस तरीके से 15% इसमें भी तेजी आ चुकी है यह सब दो-तीन दिन के अंदर वृद्धि हुई है अब मार्केट खुलेगा होली के पश्चात तो और रेट बढ़ाने की संभावना है ।


    इस प्रकार से छोटे कस्टमर काफी परेशान हो रहे हैं और उनके बजट से मार्केट बाहर हो जा रहा है इस आकस्मिक तेजी से बाजार बैठ गया है बिक्री नहीं हो रही मैन्युफैक्चर परेशान है लागत बढ़ गई है बिक्री कम होने से प्रोडक्शन कम हो गया आगे स्थिति इससे विकट होने की उम्मीद है युद्ध ज्यादा दिन चलने पर इलेक्ट्रिकल्स ट्रेड में बहुत समस्या आएगी। उक्त जानकारी अध्यक्ष गोरखपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोशिएशन के अध्यक्ष राजीव रस्तोगी

  • सोना-चांदी की चमक से बाजार में हलचल, रिकॉर्ड दामों पर पहुंची कीमती धातुएं

    सोना-चांदी की चमक से बाजार में हलचल, रिकॉर्ड दामों पर पहुंची कीमती धातुएं

    ब्रजेन्द्र कुमार सिंह (लखनऊ) निष्पक्ष टुडे :-

    वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई के दबाव और सुरक्षित निवेश की तलाश के बीच सोना और चांदी ने एक बार फिर बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। वर्ष 2026 की शुरुआत से ही दोनों कीमती धातुओं के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं, जिससे सर्राफा बाजार से लेकर निवेश जगत तक उत्साह और चर्चा तेज हो गई है।

    बाजार सूत्रों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर घरेलू सर्राफा बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सोना लगातार नए उच्च स्तर बना रहा है, जबकि चांदी में आई तेज उछाल ने निवेशकों को चौंका दिया है।

    क्यों बढ़ रहे हैं दाम

    विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और यूरोप की अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती के संकेत, ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों को जोखिम भरे विकल्पों से दूर कर दिया है। ऐसे माहौल में सोना पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश माना जाता है।
    इसके साथ ही केंद्रीय बैंकों की बढ़ती सोना खरीदारी ने भी कीमतों को मजबूती दी है।

    चांदी की बढ़ती मांग

    चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे औद्योगिक मांग की अहम भूमिका मानी जा रही है। सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग में चांदी की खपत लगातार बढ़ रही है। वैश्विक स्तर पर सीमित आपूर्ति के कारण चांदी के दामों में और तेजी देखने को मिल रही है।

    घरेलू निवेशकों में बढ़ा भरोसा

    भारत में सोना सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि पारंपरिक निवेश का मजबूत साधन रहा है। शादी-विवाह के मौसम और बचत की प्रवृत्ति ने सोने की मांग को और बल दिया है। वहीं चांदी में भी छोटे निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है।

    निवेशकों के लिए सलाह

    बाजार जानकारों का कहना है कि मौजूदा तेजी को देखते हुए निवेशकों को जल्दबाजी से बचना चाहिए। सोना और चांदी दोनों में चरणबद्ध निवेश करना बेहतर रणनीति मानी जा रही है। साथ ही फिजिकल खरीद के साथ-साथ ETF और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जैसे विकल्पों पर भी विचार करने की सलाह दी जा रही है,सोना और चांदी मौजूदा दौर में निवेशकों के लिए भरोसे का दूसरा नाम बनते जा रहे हैं। जहां सोना स्थिरता का प्रतीक है, वहीं चांदी तेज रिटर्न की संभावना पेश कर रही है। ऐसे में संतुलित और सोच-समझकर किया गया निवेश ही भविष्य में बेहतर लाभ दिला सकता है।

  • UP : एटा में परिवार के 4 लोगों की हत्या का खुलासा.

    UP : एटा में परिवार के 4 लोगों की हत्या का खुलासा.

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    पुलिस जांच में सामने आया कि बेटे कमल सिंह ने ही वारदात की।

    माता-पिता, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या की गई।

    आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, कानूनी कार्रवाई जारी।

  • उद्योग प्रथम-निवेश प्रथम’ के मंत्र के साथ यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    उद्योग प्रथम-निवेश प्रथम’ के मंत्र के साथ यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :.-

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रविवार शाम को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत इंडिया चिप प्रा.लि., एसेंट सर्किट, अंबर इंटरप्राइजेज एवं बोधिसत्व चैरिटेबल ट्रस्ट को औद्योगिक इकाई व मेडिकल कॉलेज हेतु भूमि आवंटन पत्र प्रदान किया।

    निवेशकों ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए उत्साहित हैं। उत्तर प्रदेश सरकार व प्राधिकरण की ओर से हरसंभव सहयोग प्राप्त हो रहा है। अन्य प्रदेशों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में सबसे तेज गति से विकास कार्यों को बढ़ाया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री जी ने उद्यमियों से संवाद करते हुए कहा कि विगत साढ़े 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने नीति स्थिरता, सुशासन और त्वरित कार्य निष्पादन के माध्यम से अभूतपूर्व औद्योगिक परिवर्तन किया है। उत्तर प्रदेश आज संभावनाओं से आगे बढ़कर ‘परिणामों’ का प्रतीक बन चुका है। प्रदेश में निवेश प्रक्रिया को तकनीक के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। निवेशकों की सहायता के लिए 118 उद्यमी मित्र कार्य कर रहे हैं।

    ‘उद्योग प्रथम-निवेश प्रथम’ के मंत्र के साथ यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश में ₹45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से ₹15 लाख करोड़ धरातल पर उतर चुके हैं। बेहतर सुरक्षा और सुशासन के कारण यूपी वैश्विक निवेशकों का विश्वसनीय केंद्र है। उत्तर प्रदेश में निवेश का यह गोल्डन टाइम है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मजबूत सुरक्षा व कानून व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश में निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। प्रदेश में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतरीन कनेक्टिविटी है। उत्तर प्रदेश देश के 55% एक्सप्रेस-वे और सर्वाधिक मेट्रो शहरों वाला राज्य है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से लॉजिस्टिक्स को नई गति मिलेगी।

    (more…)

  • व्यावसायिक उपक्रमों से आर्थिक गतिविधियों को मिलती है गति:विनय शंकर

    व्यावसायिक उपक्रमों से आर्थिक गतिविधियों को मिलती है गति:विनय शंकर

    क्रासर:पूर्व विधायक ने सुर्तियहवा में किया टाइल्स व सेनेटरीवेयर प्रतिष्ठान का शुभारंभ

    चित्र परिचय:

    ब्यूरो प्रभारी वेद प्रकाश यादव

    गोला/गोरखपुर।
    गोला क्षेत्र के सुर्तियहवा बाबा स्थित बाबा टाइल्स ऐण्ड सेनेटरी वेयर शोरूम का शुभारंभ पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी व समाजसेवी रामसिद्ध ऊर्फ पप्पू दूबे व प्रोपराइटर सन्नी दूबे ने संयुक्त रूप से फीता काट व द्वीप प्रज्वालित कर किया।
    बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री तिवारी ने शोरूम संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे व्यावसायिक उपक्रमों से न केवल क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं।
    शोरूम के प्रोपराइटर सन्नी दूबे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अब क्षेत्रवासियों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा। यह कॉन्सेप्ट बेस्ड शोरूम है, यहां अत्याधुनिक डिजाइन में कंपनी के निर्धारित दर में आप एक ही छत के नीचे बाथरूम से लेकर कीचन तक के लिए एक से बढ़कर एक टाइल्स अलग-अलग रंग,डिजाइन और साइज में देखकर पसंद के अनुसार ले सकते हैं।
    कार्यक्रम के अंत में
    शोरूम संचालक रामसिद्ध ऊर्फ पप्पू दूबे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और ग्राहकों को बेहतरीन सेवा देने का आश्वासन दिया।
    इस दौरान महंत श्रीशदास,इन्द्रेश दूबे,कृष्णा तिवारी, हरेकृष्ण दूबे,बेचन दूबे,ओम प्रकाश शुक्ला,लव त्रिपाठी, राकेश कुमार यादव, राजेंद्र सिंह,आनंद तिवारी,रामगिरीश दूबे,दिलीप उमर,सन्नी तिवारी,मंटू बाबा, विवेक,ज्ञानवेन्द्र मिश्र,हरिनाथ तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

  • पीएम मोदी बोले- नॉर्थईस्ट मतलब पावर हब 

    पीएम मोदी बोले- नॉर्थईस्ट मतलब पावर हब 

    अंबानी से लेकर अडानी तक ने किए कई बड़े वादे..!

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 23 मई को ‘राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन 23 और 24 मई को दो दिनों तक चलेगा।

    अडानी ग्रुप ने कहा कि वो पूर्वोत्तर में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा। मुकेश अंबानी ने इन राज्यों के लिए 6 बड़े वादे किए हैं।

    इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी ने भी नॉर्थ ईस्ट राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के विकास के लिए कई वादे किए।

  • यूपी में अब नई बाइक और कार खरीदना होगा महंगा

    यूपी में अब नई बाइक और कार खरीदना होगा महंगा

    “40 हजार रुपये से अधिक के वाहनों पर टैक्स बढ़ा”

    “वन टाइम टैक्स 1% बढ़ा, कैबिनेट की नई दरों को मंजूरी”

    कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
    टैक्स की नई दरें अधिसूचना के बाद लागू होंगी।
    प्रदेश में अभी 7-10% तक वन टाइम टैक्स लगता है।
    निजी वाहनों की मूल कीमत पर 7-10% तक टैक्स,
    अब यह स्लैब बढ़कर 8% से 11% हो जाएगा।

    हालांकि 40 हजार से कम के दो पहिया वाहन पर, पहले की तरह 7% ही वन टाइम टैक्स लगेगा।

    “सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर सब्सिडी”

    सब्सिडी की छूट 1000 करोड़ रुपये से अधिक है
    नए स्लैब से लगभग 412 करोड़ विभाग को मिलेगा
    गाड़ी के बेस प्राइस पर निर्भर करेगा स्लैब का।

  • सूर्यगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में विकसित होंगे तीन हेरिटेज होटल

    *रोशन-उद-दौला, छतर मंजिल और चुनार फोर्ट के विकास के लिए हुआ एग्रीमेंट*

    *पर्यटन विभाग ने गोल्डन ट्रायंगल फोर्ट एंड पैलेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर*

    *सीएम योगी के नेतृत्व में निरंतर उन्नति पथ पर अग्रसर है उत्तर प्रदेश का पर्यटन*

    लखनऊ, 12 मार्च। राज्य की विरासत संपत्तियों को नया स्वरूप देने के साथ ही उसके पुराने वैभव को लौटाने और आय स्रोत को मजबूत करने का योगी सरकार का प्रयास आकार लेने लगा है। लखनऊ में स्थित रोशन-उद-दौला, छतर मंजिल और मीरजापुर जिले में चुनार फोर्ट के विकास के लिए बुधवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। यह एग्रीमेंट पर्यटन विभाग और गोल्डन ट्रायंगल फोर्ट एंड पैलेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ है। तीनों विरासत संपत्तियों को सूर्यगढ़ जैसलमेर की तर्ज पर हेरिटेज होटल की रूप में विकसित किया जाएगा। गौरतलब है कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का पर्यटन निरंतर उन्नति पथ पर अग्रसर है।

    योगी सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उक्त तीनों प्रापर्टी को गोल्डेन ट्रायंगल, राजस्थान को पीपीपी मोड पर विकसित करने के लिए दिया गया है। गोल्डन ट्रायंगल फोर्ट एंड पैलेस की आतिथ्य इकाई ब्रांड सूर्यागढ़ कलेक्शन, जो जैसलमेर में सूर्यागढ़, बीकानेर में नरेंद्र भवन और बिनसर में मैरी बुडेन एस्टेट का संचालन करती है, अब इन विरासत स्थलों की रूपरेखा तैयार करने, विकसित करने और प्रबंधन का कार्य करेगी। विशेष बात यह कि प्रापर्टी को उसके पुराने स्वरूप में रखते हुए विकास किया जाएगा। पुनरुद्धार का तरीका इतिहास और लोककथाओं की रिसर्च से निकलेगा, जिस पर कल्पना की परत जोड़ी जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में उन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाएगा, जो मूल निर्माण के वक्त इस्तेमाल हुई थीं, लेकिन उन्हें आज के इनोवेशन के साथ अपनाया जाएगा।

    विभाग की इस पहल से उत्तर प्रदेश में विरासत पर्यटन के साथ-साथ डेस्टिनेशन वेडिंग बढ़ेंगे। प्रापर्टी के विकास और संचालन में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। इसके साथ ही ओडीओपी प्रोडक्ट को प्रमोट किया जाएगा। स्थानीय परंपराओं, पाक-कला, उत्सवों और शिल्प को बढ़ावा देने वाले अनुभव विकसित किए जाएंगे। विरासत संपत्तियों के नजदीक स्थित एक-एक गांव को गोद लेकर वहां का विकास किया जाएगा।

    पर्यटन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में किले, राजमहल और कोठियां हैं। विभाग का प्रयास इन्हें उपयोगी बनाकर पर्यटकों को आकर्षित करना है। पर्यटन विभाग ‘विकास भी, विरासत भी’ के मूलमंत्र को आगे बढ़ा रहा है। अब हेरिटेज टूरिज्म विकसित करने का हमारा प्रयास है। पीपीपी मॉडल के तहत आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश के हेरिटेज प्लेसेज, किले, हवेलियां, हॉन्टेड प्लेसेज, कोठी आदि धरोहरों को विकसित करने के लिए यूपी टूरिज्म की सुविधाजनक नीतियां हैं, जो विकास का आधार बनेगी। विभाग का लक्ष्य इन्हें उपयोगी बनाकर पर्यटकों को आकर्षित करना है।