Category: बिजनेस
-

कैसा होगा इस बार का वित्तीय बजट : सुनील वर्मा वित्तीय सलाहकार
गोरखपुर। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट आएगा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना आठवां बजट पेश करेगी I
इस बार के वित्तीय बजट पर अपनी राय देते हुए ‘वित्तीय सलाहकार सुनील वर्मा’ ने कहा कि “हर वर्ग हर उद्योग क्षेत्र को बजट से उम्मीदें होती हैं, विभिन्न वर्गों की अपेक्षाओं और मौजूदा देश की वित्तीय स्थिति का दबाव वित्त मंत्री पर होगा I इस बजट में सबसे महत्वपूर्ण तौर पर मध्यम वर्ग को एक बूस्टर डोज की अत्यंत आवश्यकता है। यही मध्य वर्ग ही वास्तविक तौर पर अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। मध्यवर्ग के हाथ में पैसा बचना चाहिए , कर का बोझ कम होना चाहिए , नई आय का स्रोत बनाया जाए। आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी की दर कम हो I विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों के हाथ में पैसा देना जिससे उनके खर्चने की क्षमता बढ़े गलत नहीं है , परंतु साथ ही कठिन परिश्रम और स्किल डेवलपमेंट पर भी ध्यान देने वाली प्रोत्साहित करने वाली स्कीम हो I उच्च शिक्षा पर फीस बढ़ोतरी नियंत्रण पर सरकार ध्यान दें I 10 लाख तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं होना चाहिए, स्टैंडर्ड डिडक्शन सीमा बढ़नी चाहिए I आयकर स्लैब में परिवर्तन हो सकते हैं और कुछ नए आकर्षक स्लैब भी आ सकते हैंI
-

नये साल में दूसरा बड़ा भूंकप, 6.9 तीव्रता के भूंकप के बाद सुनामी की चेतावनी
नये साल में दूसरा बड़ा भूंकप, जापान में 6.9 तीव्रता के भूंकप के बाद सुनामी की चेतावनी।
जापान के क्यूशू द्वीप पर 6.9 तीव्रता का भूकंप आया है. इस भूकंप के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की है।
इस साल अभी तक ये दूसरा बड़ा भूकंप है. इससे पहले तिब्बत में विनाशकारी भूकंप आया था।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. इसकी तीव्रता 6.9 है. अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान या लोगों के हताहत की कोई जानकारी नहीं आई है।
-

आईजीएल द्वारा अपने उत्पाद का भारत में सर्वोच्च उत्पादन और प्रेषण का कीर्तिमान बनाया
इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिज़नेस हेड एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डिस्टिलरी एसोसिएशन एस के शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आईजीएल द्वारा अपने उत्पाद का भारत में सर्वोच्च उत्पादन एवं बिक्री करने का कीर्तिमान बनाया गया है । विगत नवंबर, 2024 माह में आईजीएल ने 2459641 पेटी का उत्पादन और 2474700 पेटी का बिक्री करके भारत की पहली डिस्टिलरी बन गयी है । उक्त अवसर पर आईजीएल के बिज़नेस हेड एस के शुक्ल एवं प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कर्मयोगियों को पुरुष्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी को बधाई देकर, निरन्तर नए नए कीर्तिमान को स्थापित करने के लिए आग्रह किया । उक्त अवसर पर प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय ने सभी कर्मयोगियों को बधाई दिया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि नवम्बर माह में हमने पेटियों के सर्वोच्च उत्पादन एवं बिक्री करने के साथ ही सर्वोच्च टेट्रा पैक का उत्पादन लगभग 11 करोड़ एवं बिक्री 11.13 करोड़ करने का भी कीर्तिमान बनाया है और अगले वर्ष 2025 में इस उत्पादन और बिक्री के आंकड़ों से भी अधिक उत्पादन और बिक्री किया जायेगा । कार्यक्रम का संचालन दशरथ मिश्र ने किया और व्यवस्था अखिलेश कुमार शुक्ल द्वारा किया गया । उक्त कार्यक्रम में अनिरुद्ध सिंह, शैलेश चंद, आशीष गुप्ता, धर्मेंद्र मलिक, सुनील कुमार, शिवानी शर्मा, रजनीकान्त पांडेय, सुजय राय, मनीष शाही, आनन्द सिंह एवं अन्य आईजीएल के कर्मयोगी उपस्थित रहे ।
-

शेयर बाजार की गिरावट पर ब्रेक
शेयर बाजार की गिरावट पर ब्रेक, किस वजह से सेंसेक्स-निफ्टी में आया जोरदार उछाल,
भारतीय शेयर बाजार में कई दिनों से गिरावट के साथ खुल रहा था। लेकिन, मंगलवार को यह सिलसिला थम गया।
-

रिलायंस का शेयरधारकों को तोहफा, हर शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर
रिलायंस का शेयरधारकों को तोहफा, हर शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देगा। कंपनी हर शेयर पर 1 शेयर बोनस को तौर पर देगी। कंपनी की ओर से एक्सचेंजों में दी गई जानकारी में यह बात सामने आई। कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की जाएगी। इस बाबत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 5 सितंबर को होगी।





