गोरखपुर। गोरखपुर मंडल में सी०बी०एस०ई० / सी०आई०सी०एस०ई० बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्धता प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर समीक्षा किया गया जिससे उन सभी विद्यालयों के प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर विचार कर एनओ दिया जा सके जनपद-गोरखपुर राणा दिलीप चन्द्र सिंह किसमती देवी विद्यापीठ, जंगल भेलमपुर गोरखपुर ग्रो ट्री एकेडमी, ग्राम-बनगाव पोस्ट-सहजवती समय गोरखपुर – सेन्ट जेवियर्स स्कूल, तालनदौर, भौकधार, महाबीरं प्रपना, गोरखपुर निधि आइडियल स्कूल, जंगल तुलसीराम शाहपुर गोरखपुर पोस्ट-टिकरिया, गोरखपुर सिल्वर लाईन एकेडमी झुगिया गेट र्टिलाइजर गोरखपुर रेनबो इन्टरनेशनल स्कूलर धाम तेनुहारी शुक्ल पोस्ट-पाली सहजंनवा गोरखपुर जनपद-देवरिया जयपुरिया सकूल, सलेमपुर- सेठ एस०आय सलेमपुर, देवरिया रोठ एम०आर० जयपुरिया स्कूल, तिलई बेला, वैजरिया सदर देवानि ओ०पी०आरए सेन्ट्रल एकेडमी-बसन्तपुर, पोस्ट-रामपुर तमुना देवरिया जनपद-कुशीनगर- लार्ड एकेडमी सेकेन्ड्री स्कूल मथौली पोस्ट मथौली कुशीनगर जनपद-महराजगंज सेठ एम०आर० जयपुरिया स्कूल सेंदुरिया महराजगंज एपीएम एकेडमी पिपरा लाला श्याम देवउरवा महाराजगंज बैठक में प्रमुख रूप से देवरिया महाराजगंज कुशीनगर के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े रहे अन्य संबंधित अधिकारी गोरखपुर के मंडलायुक्त सभागार में मौजूद रहे जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सदा तहसीलदार विकास कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
सामाजिक विषमता को दूर कर के ही वैश्विक शक्ति बन सकता है भारत: प्रो पालीवाल गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सात दिवसीय ‘भारतीय राजनीति के समक्ष चुनौतियां’ विषयक वैल्यू ऐडेड कोर्स का उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो पूनम टंडन ने की तथा मुख्य अतिथि हरिद्वार के प्रो राजेश चंद्र पालीवाल रहे। अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि आम चुनाव के परिणाम के बाद यह समसामयिक विषय है। ऐसे में भारतीय राजनीति का अध्ययन अत्यंत प्रासंगिक हो गया है। कुलपति ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है आप सभी प्रतभागी इस कोर्स से लाभांवित होंगे। मुख्य अतिथि प्रो प्रो राजेश चंद्र पालीवाल ने समसामयिक भारतीय राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। सामाजिक विषमता को दूर कर के ही भारत वैश्विक शक्ति बन सकता है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या, साक्षरता, गरीबी, बेरोज़गारी, लैंगिक भेदभाव, क्षेत्रीयता जैसी समस्याएं भारत की राजनीति के समक्ष चुनौती बनकर खड़ी है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति के बारे में भी चर्चा की। इससे पहले कार्यक्रम के रूपरेखा की प्रस्तुति तथा स्वागत उद्बोधन विभागाध्यक्ष प्रो राजेश कुमार सिंह ने दिया। इस कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो रजनीकांत पांडेय सहित महाविद्यालयों के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ महेंद्र कुमार सिंह ने दिया।
गोरखपुर। गाय पशु नही साक्षात देवी हैं। जैसे पुत्र के लिए उसकी मां स्त्री नही बल्कि देवी होती हैं। उसी प्रकार गाय हमारे लिए पशु नही माता हैं। गौ माता जैसा परोपकारी कौन हो सकता जो अपने बच्चे के हिस्से का दूध हमे देकर हमारा पोषण करती हैं। ऐसी मां सदृशा गौ माता को आवारा कहना हमारे देश धर्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। गाय के लिए जो पहले गोचरभूमि थी उसपर तो लोगो ने कब्जा कर रखा आखिर वो कहा जाएं? क्या उन्हे जीने का अधिकार नही?
उक्त बातें गगहा विकास खंड के ढ़रसी ग्राम में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन वृंदावन से पधारे परम पूज्य आचार्य आनन्द जी महाराज ने उपस्थित श्रोताओं से निवेदन करते हुए कहा हर एक हिन्दू के घर की शोभा गौ माता और श्री तुलसी जी के पौधे से होती है।
हर एक सनातनी का धर्म है कि अपने घर गौ माता को जरूर रखे ।उनकी सेवा जरूर करें। समस्त तीर्थो में वास करने, बड़े बड़े यज्ञ, अनुष्ठान करने से जो फल मिलता है, वो फल केवल वेद लक्षणा देशी गौ माता की सेवा से ही मिल जाता। गौ माता साक्षात काम धेनु है ये मनुष्य के समस्त कामना को पूरा करने में समर्थवती हैं। गाय का दूध तो इस पृथ्वी का अमृत है। गाय के दूध का बराबरी कोई भी वस्तु नही कर सकती। गैया और मैया में कोई विशेष अन्तर नहीं हैं दोनो अपने पुत्रों को हृदय के रस को पिला कर उनका पोषण करती हैं। विदेशो में देशी गौ माता के गौ मूत्र से अनेकों औषधीया बनाई जाती हैं। जो कैंसर जैसे असाध्य रोगों को नष्ट करता हैं। गाय के बिना सनातन हिन्दू धर्म की कल्पना ही नही की जा सकती। महाराज श्री ने लोगो से अनुरोध करते हुवे कहा की घर पर देशी गाय जरूर रखे। नित्य सेवा करे। जब घर पर भोजन बने तो पहली रोटी गाय को जरूर खिलाए जिससे अन्ना का दोष दूर हो जाता। हमारा भोजन पवित्र हो जाता है। महराज श्री ने विशेष रूप से आग्रह किया कि ये जो जर्सी गाय है ये संकर जाति की है इसकी नही बल्कि वेद लक्षणा देशी गाय को घर रखे और सेवा करे।
इस अवसर आचार्य अतुल दूबे जी, आचार्य शशिकांत मिश्र जी,मुख्य यजमान श्री घनश्याम तिवारी जी व श्रीमती गिरिजा देवी जी, अभिषेक शुक्ल, योगेश तिवारी, वैभव तिवारी अमित ओझा,राम नगीना तिवारी, रमेश तिवारी, रत्नाकर तिवारी ,अनूप दुबे, राधेश्याम तिवारी, सुधाकर तिवारी नीरज शुक्ला,पिंटू शुक्ला, अभिनन्दन शुक्ला,, संतोष शुक्ला,शिव शंकर ओझा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
गाय पशु नही साक्षात देवी हैं : आचार्य आनन्द जी महाराज
गोला। गाय पशु नही साक्षात देवी हैं। जैसे पुत्र के लिए उसकी मां स्त्री नही बल्कि देवी होती हैं। उसी प्रकार गाय हमारे लिए पशु नही माता हैं। गौ माता जैसा परोपकारी कौन हो सकता जो अपने बच्चे के हिस्से का दूध हमे देकर हमारा पोषण करती हैं। ऐसी मां सदृशा गौ माता को आवारा कहना हमारे देश धर्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। गाय के लिए जो पहले गोचरभूमि थी उसपर तो लोगो ने कब्जा कर रखा आखिर वो कहा जाएं? क्या उन्हे जीने का अधिकार नही?
उक्त बातें गगहा विकास खंड के ढ़रसी ग्राम में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन वृंदावन से पधारे परम पूज्य आचार्य आनन्द जी महाराज ने उपस्थित श्रोताओं से निवेदन करते हुए कहा हर एक हिन्दू के घर की शोभा गौ माता और श्री तुलसी जी के पौधे से होती है।
हर एक सनातनी का धर्म है कि अपने घर गौ माता को जरूर रखे ।उनकी सेवा जरूर करें। समस्त तीर्थो में वास करने, बड़े बड़े यज्ञ, अनुष्ठान करने से जो फल मिलता है, वो फल केवल वेद लक्षणा देशी गौ माता की सेवा से ही मिल जाता। गौ माता साक्षात काम धेनु है ये मनुष्य के समस्त कामना को पूरा करने में समर्थवती हैं। गाय का दूध तो इस पृथ्वी का अमृत है। गाय के दूध का बराबरी कोई भी वस्तु नही कर सकती। गैया और मैया में कोई विशेष अन्तर नहीं हैं दोनो अपने पुत्रों को हृदय के रस को पिला कर उनका पोषण करती हैं। विदेशो में देशी गौ माता के गौ मूत्र से अनेकों औषधीया बनाई जाती हैं। जो कैंसर जैसे असाध्य रोगों को नष्ट करता हैं। गाय के बिना सनातन हिन्दू धर्म की कल्पना ही नही की जा सकती। महाराज श्री ने लोगो से अनुरोध करते हुवे कहा की घर पर देशी गाय जरूर रखे। नित्य सेवा करे। जब घर पर भोजन बने तो पहली रोटी गाय को जरूर खिलाए जिससे अन्ना का दोष दूर हो जाता। हमारा भोजन पवित्र हो जाता है। महराज श्री ने विशेष रूप से आग्रह किया कि ये जो जर्सी गाय है ये संकर जाति की है इसकी नही बल्कि वेद लक्षणा देशी गाय को घर रखे और सेवा करे।
इस अवसर आचार्य अतुल दूबे जी, आचार्य शशिकांत मिश्र जी,मुख्य यजमान श्री घनश्याम तिवारी जी व श्रीमती गिरिजा देवी जी, अभिषेक शुक्ल, योगेश तिवारी, वैभव तिवारी अमित ओझा,राम नगीना तिवारी, रमेश तिवारी, रत्नाकर तिवारी ,अनूप दुबे, राधेश्याम तिवारी, सुधाकर तिवारी नीरज शुक्ला,पिंटू शुक्ला, अभिनन्दन शुक्ला,, संतोष शुक्ला,शिव शंकर ओझा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
स्व बाबू अवधनारायण सिंह ( बलता सिंह ) की स्मृति में मदरिया घाट का हुवा लोकार्पण
गोरखपुर।समाज सेवा से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नही। समाज सेवा अगर निः स्वार्थ भाव से की जाय तो मानवता का कर्तव्य सही मायनों में निभाया जा सकता है। मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। उक्त बातें बाबू स्व. आर एन सिंह के परिवार द्वारा स्व. अवध नारायण सिंह ( बलता सिंह) स्मृति में गोला विकास खंड के मदरिया(नकटा )घाट के लोकार्पण के अवसर पर चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कही। आगे उन्होंने कहा कि बाबू आर एन सिंह का परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म , अध्यात्म के माध्यम से अपनी जड़ से जुड़कर समाज की सेवा कर रहा है जो समाज के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिद्ध पीठ मदरिया के उत्तराधिकारी श्रीश दास महाराज ने कहा कि समाज के लिए कुछ अच्छा करने का जज्बा हर किसी को होना चाहिए।समाज सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है। समाज की सेवा ही यश में वृद्धि करती है जो वर्षो तक याद की जाती है। कई पीढ़ियों का सम्मान बढ़ जाता है। इसके पूर्व कार्यक्रम को जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रणविजय सिंह, आलोक सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य के. एल.शर्मा ने किया।
अंत में कार्यक्रम के आयोजक अमरजीत सिंह एवम
गीता सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य माया शंकर शुक्ल, सत्य प्रकाश यादव, रामअधार दुबे, बृजभूषण मिश्र, प्रसिद्ध दुबे, अश्वनी मिश्र, सुभाष मिश्र, वेद प्रकाश त्रिपाठी, विपिन मिश्र, प्रशांत शाही, महेंद्र सिंह, सतीश सिंह, महेंद्र शर्मा, हरे कृष्ण दुबे, प्रदीप दुबे, मिथिलेश सिंह, अभिनाश सिंह, रवींद्र नाथ दुबे, उधम सिंह, ज्वाहिर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
गोरखपुर शहरे काज़ी जनाब वलीउल्लाह साहब अभी इंतकाल कर गए हैं, जनाजे की नमाज जुम्मे की नमाज के बाद इंशा अल्लाह शाही ज़ामा मस्जिद उर्दू बाजार में अदा की जाएगी, मिट्टी मुबारक खां शाहिद कब्रिस्तान में दी जाएगी**गोरखपुर शहरे काज़ी जनाब वलीउल्लाह साहब अभी इंतकाल कर गए हैं, जनाजे की नमाज जुम्मे की नमाज के बाद इंशा अल्लाह शाही ज़ामा मस्जिद उर्दू बाजार में अदा की जाएगी, मिट्टी मुबारक खां शाहिद कब्रिस्तान में दी जाएगी
गोरखपुर: नगर पंचायत बड़हलगंज द्वारा पंचम वित्त आयोग की धनराशि से निर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी ने गुरुवार की शाम किया। रू 20.7 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय के लोकार्पण के बाद विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि बस स्टेशन पर यात्रियों खासकर महिलाओ को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। नगर चेयरमैन ने इस दिक्कत को दूर किया, इसके लिए वो बधाई की पात्र हैं। उन्होंने बताया कि पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग पांच सीटर शौचालय बना है। यह चौबीस घंटे खुलेगा। इसके लिए दो शिफ्ट में कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। राजेश त्रिपाठी ने बताया कि इसके साथ ही बस स्टेशन पर नेडा द्वारा जो शौचालय बना था, उसके स्थान पर विधायक निधि से दस यूरिनल और दो शौचालय बनाया जाएगा। इसके बन जाने से यात्रियों की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। अन्त में चेयर मैन प्रीति उमर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।लोकार्पण के समय चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सुरेश उमर,बृजेश उमर, राकेश राय, दीपक गोंड, राजीव मिश्र, विनय तिवारी, वेदप्रकाश त्रिपाठी, गंगा सागर शाही, प्रशांत शाही, डा बांके मिश्र, रमेश शाही, प्रकाश चन्द पांडेय, अतुल शाही, रवि साहनी, दिलीप निगम आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विकास अधिकारी ने जिला क्षय रोग केंद्र का किया दौरा, वाटर कूलर का किया शुभारंभ
गोरखपुर: मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा ने जिला क्षय रोग केंद्र का गुरूवार को दौरा किया । वहां कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलीटी (सीएसआर) के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से टीबी मरीजों व उनके परिजनों और अन्य आगन्तुकों के लिए लगाए गये वाटर कूलर का उन्होंने शुभारंभ किया। इसके बाद राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। इस दौरान जिला क्षय रोग केंद्र के अधिकारियों और पूरी टीम को उन्होंने निर्देश दिया कि टीबी मरीजों को परामर्श औऱ इलाज के साथ साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा देना सुनिश्चित करें।
सीडीओ ने निर्देश दिया कि प्रत्येक टीबी मरीज को यह महसूस होना चाहिए कि स्वास्थ्य तंत्र उसके साथ खड़ा है। मरीज और उनके परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए। उन्हें दवा के साथ पोषण की महत्ता के बारे में विशेष तौर पर जानकारी दी जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने जिला क्षय रोग केंद्र में वाटर कूलर की सुविधा में सहयोग के लिए भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक श्री कुमार आनंद, क्षेत्रीय प्रबंधक जीतेन्द्र कुमार, मुख्य प्रबंधक मुकुल श्रीवास्तव और ड्रिस्ट्रक्ट लीड बैंक के जिला प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव प्रति आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि नये वाटर कूलर से टीबी मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ व ठंडा जल मिल सकेगा और उनके स्वस्थ होने की राह सुगम होगी।
जिला क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी डॉ गणेश यादव ने जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की स्थिति के बारे में सीडीओ को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए गर्मी में टीनशेड भी डलवाया गया है और केंद्र में इंफेक्शन कंट्रोल संबंधी कार्यों पर विशेष जोर है। जिले में इस समय ड्रग रेसिस्टेंट टीबी के 307 मरीज, जबकि ड्रग सेंसिटिव टीबी के 8076 मरीज उपचाराधीन हैं। इन मरीजों को जांच और इलाज के अलावा पांच सौ रुपये प्रति माह की दर से पोषण के लिए धनराशि भी इनके खाते में दी जाती है। केंद्र पर अत्याधुनिक सीबीनॉट मशीन से टीबी जांच की सुविधा उपलब्ध है, जिसके जरिये गुणवत्तापूर्ण जांच और इलाज संभव हो पा रहा है।
इस मौके पर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विराट स्वरूप श्रीवास्तव, डीपीसी धर्मवीर प्रताप सिंह, पीपीएम समन्वयक अभय नारायण मिश्रा, मिर्जा आफताब बेग, जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ भोला, फिजियोथेरेपिस्ट आसिफ, एनएमए महेंद्र, टीबी डिपार्टमेंट से राजेश, केके शुक्ला,जेके यादव, शक्ति पांडेय, इंद्रनील, मयंक समेत केंद्र के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।
टीबी मरीजों के लिए परामर्श, इलाज के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा देना अनिवार्य’
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला क्षय रोग केंद्र का किया दौरा, वाटर कूलर का किया शुभारंभ
मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा ने जिला क्षय रोग केंद्र का गुरूवार को दौरा किया । वहां कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलीटी (सीएसआर) के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से टीबी मरीजों व उनके परिजनों और अन्य आगन्तुकों के लिए लगाए गये वाटर कूलर का उन्होंने शुभारंभ किया। इसके बाद राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। इस दौरान जिला क्षय रोग केंद्र के अधिकारियों और पूरी टीम को उन्होंने निर्देश दिया कि टीबी मरीजों को परामर्श औऱ इलाज के साथ साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा देना सुनिश्चित करें।