बचपन से ही छात्रों को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर रही योगी सरकार
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षा सप्ताह के पांचवें दिन मनाया गया कौशल एवं डिजिटल इनिशिएटिव्स दिवस
शिक्षकों के साथ ही विशेषज्ञों ने बच्चों को कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों के विषय में दी जानकारी
छात्रों को संचार, बिक्री तकनीक और विपणन रणनीतियों में कौशल विकसित करने के अभ्यास के मिले अवसर
विशिष्ट ऐतिहासिक स्थलों के इतिहास और सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी दी गई जानकारी.
लखनऊ, 26 जुलाई। योगी सरकार बचपन से ही छात्रों को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के ‘शिक्षा सप्ताह’ के तहत बच्चों को कौशल विकास से संबंधित जानकारियां दी गईं और उन्हें इसके लाभ बताए गए। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार प्रदेश में शिक्षा का उत्कृष्ट वातावरण तैयार करने व परिषदीय विद्यालयों के माध्यम से उत्तर प्रदेश को ‘निपुण प्रदेश’ बनाने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। कौशल विकास भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा बन रहा है।
शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में 22 से 28/29 जुलाई तक ‘शिक्षा सप्ताह’ मना रहा है। इसके तहत प्रत्येक दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। शिक्षा सप्ताह के प्रत्येक दिन एक विशिष्ट गतिविधि में बच्चों को शामिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिक्षा सप्ताह के पांचवें दिन, बेसिक शिक्षा विभाग ने ‘कौशल एवं डिजिटल इनिशिएटिव्स दिवस’ मनाया। इस दौरान बच्चों को कौशल से जुड़ी जानकारियां दी गईं और उनके भविष्य को संवारने के लिए परिषदीय शिक्षकों ने अनूठे अंदाज में इसको प्रस्तुत किया। दिन भर चले कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के भविष्य को तय करने वाली जानकारियां दी गईं।
बुनियादी पहलुओं को सीखने का मिला अवसर
शिक्षा सप्ताह के पांचवें दिन बच्चों को संचार, बिक्री तकनीक और विपणन रणनीतियों में कौशल विकसित करने के लिए अभ्यास का अवसर मिला। विशिष्ट ऐतिहासिक स्थलों के समृद्ध इतिहास को बताया गया। इसके साथ ही, ऐतिहासिक स्थलों के सांस्कृतिक महत्व बताए गए। कृषि और प्राकृतिक पर्यावरण को दिखाया गया। इससे बच्चों को देखकर, सीखने की प्रेरणा मिली। साथ ही उन्हें घरेलू कार्यों की जानकारियों में खाना पकाने, सफाई और बागवानी करने जैसी गतिविधियों से परिचित कराया गया। बच्चों को नवाचार के लिए प्रोत्साहन मिला और उनमें तकनीकी समाधान विकसित करने की कोशिश हुई। प्रतिभागियों को अपने कौशल को दिखाने और सुधारने का मौका मिला, जबकि उन्हें मीडिया, मनोरंजन, एनिमेशन और डिजिटल माध्यमों के बारे में भी जानकारी दी गई। डिजाइन थिंकिंग से परिचित कराया गया तो समस्या-समाधान प्रक्रिया से भी बच्चे परिचित हुए। इसके अतिरिक्त जरूरतों और दृष्टिकोण को केंद्र में रखते हुए रचनात्मक समाधान तक पहुंचने के टिप्स दिए गए, जबकि बच्चों को मिट्टी कौशल के बुनियादी पहलुओं को सीखने का भी अवसर मिला। बांसशिल्प से सामान बनाना और रद्दी से बैग बनाने के टिप्स मिले तो प्रोफेशनल्स ने बच्चों को करियर और कौशल विकास के महत्व के बारे में बताया।
Category: न्यूज़
Your blog category
-

कौशल विकास से जुड़ रहे परिषदीय विद्यालयों के बच्चे.
-

समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर “संविधान-मान स्तंभ दिवस” महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की अध्यक्षता में मनाया गया
समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर “संविधान-मान स्तंभ दिवस” महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की अध्यक्षता में मनाया गया संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार निजीकरण करके, नौकरियों में आरक्षण का अमल न करके इसे समाप्त कर रही है। यह सरकार युवाओं को नौकरियां भी सिर्फ इसलिए नहीं दे रही है जिससे कहीं आरक्षण न देना पड़ जाए और दलित,पिछड़े, वंचितों को उनका हक न मिल पाए । पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जगदीश यादव, डॉक्टर मोहसिन खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।पार्टी का मानना है कि जाति के आधार पर जनगणना हो ताकि समानुपातिक आधार पर सबको सम्मान और हक हासिल हो सके डॉ० राममनोहर लोहिया ने सबके विकास के लिए पिछडों को विशेष अवसर दिए जाने की मांग उठाई थी पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, रजनीश यादव ने कहा कि संविधान और आरक्षण खत्म करने का खतरा अभी टला नहीं है। जनता के संकल्पित प्रयास से संविधान विरोधियों को मात देने का सिलसिला रुकने वाला नहीं। हम सब लामबंद होकर नफरत का खेल खेलने वालों को सफल नहीं होने देंगे। माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का वैचारिक संघर्ष जारी रहेगा समाजवादी लोग पीडीए की लड़ाई अनवरत जारी रखेंगे।इस दौरान प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव गोपाल यादव जगदीश यादव डॉक्टर मोहसिन खान अवधेश यादव नगीना प्रसाद साहनी रजनीश यादव अभिमन्यु यादव संजय पहलवान मैना भाई बृजनाथ मौर्य अखिलेश यादव गिरीश यादव दयाशंकर निषाद सुरेंद्र निषाद कपिल मुनि यादव सुरेंद्र मौर्य राहुल गुप्ता रफीउल्लाह सलमानी अशोक चौधरी शिवकुमार राम आशीष यादव मनोज यादव गवीश दुबे विनय यादव राजन शाही अमीरुद्दीन अंसारी शिवानंद आफताब इम्तियाज संतोष आदि मौजूद रहे
-

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने जिला पंचायत सदस्य के रिक्त वार्ड नम्बर 43 में हों रहे
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने जिला पंचायत सदस्य के रिक्त वार्ड नम्बर 43 में हों रहे उपचुनाव में जिला पंचायत सदस्य के लिए संजय पासवान को समाजवादी पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है ।
वार्ड नम्बर (43) में न्याय पंचायत~ पकड़ी ~ चिलवा~बिशनपुर राजा एवं ककरही आंशिक के सभी ग्राम पंचायत के गांव सम्मिलित है। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने
पार्टी के सभी नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ से पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए जनसंपर्क करने कों कहा है तथा वार्ड नम्बर 43 की सम्मानित जनता से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील किया है -

आमने सामने बाइक टक्कर में पांच गंभीर
आमने सामने बाइक टक्कर में पांच गंभीर
संवाददाता अरविंद कुमार
नौतनवा /महराजगंज : नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया तिराहे से दो सौ मीटर पूरब नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर बुधवार 2:30 लगभग दो बाईक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पांच लोग घायल हुए। जिसमें तीन पुरुष एक महिला व एक बच्ची शामिल है। सूचना मिलते ही नौतनवां क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया तिराहे से दो सौ मीटर पूरब नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर दो बाईक की आमने-सामने टक्कर में ठूठीबारी थाना क्षेत्र निवासी विद्रावती पत्नी कैलाश (50) ,कंचन पुत्री योगेन्द्र (12) को बाईक पर बैठाकर कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर निवासी अखिलेश यादव पुत्र वृंदावन यादव (35) के साथ बसन्तपुर के लिए जा रहा था महदेईया तिराहे से दो सौ मीटर पूरब मुख्य मार्ग पर पहुंचे ही थे तभी नौतनवां के तरफ जा रहे बाईक सवार गोपाल पासवान पुत्र अर्जुन पासवान (22) निवासी नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सम्पतिहा व खोरिया निवासी पिन्टू पासवान पुत्र बिचारी पासवान (22) गम्भीर रूप से घायल हो गए। मार्ग दुर्घटना की खबर सुनकर परसामलिक थानाध्यक्ष उमेश कुमार मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायल पांचों लोगों को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विद्रावती पत्नी कैलाश, अखिलेश यादव पुत्र वृंदावन यादव व गोपाल पासवान पुत्र अर्जुन पासवान की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया तथा पिन्टू पासवान पुत्र बिचारी पासवान व कंचन पुत्री योगेन्द्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि दो बाईक की आमने-सामने की टक्कर में पांच घायल हो गए हैं। -

PCS राजेश कुमार ADM नमामि गंगे बनाये गये.
PCS राजेश कुमार ADM नमामि गंगे बनाये गये.
PCS प्रेम कुमार राय ADM न्यायिक कुशीनगर बनाये गये.
PCS राजेश कुमार ADM प्रशासन रामपुर बनाये गये.
PCS आयुष योती CRO ग़ाज़ीपुर बनाये गए.
PCS अमरेश कुमार डिप्टी डायरेक्टर मंडी बने.
PCS देवेंद्र सिंह ADM न्यायिक कन्नौज बनाये गये -

SDM ज्योति मौर्या से प्रेम-प्रसंग के आरोप में निलंबित हुए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पहुंचे हाईकोर्ट
SDM ज्योति मौर्या से प्रेम-प्रसंग के आरोप में निलंबित हुए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पहुंचे हाईकोर्ट
प्रयागराज
एसडीएम ज्योति मौर्या के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित कर दिया गया था। आदेश को दुबे ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस संबंध में याचिका दायर कर निलंबन को गलत बताया है। फिलहाल मामले की सुनवाई आज ही होगी।
पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के साथ प्रेम प्रसंग के आरोपों से घिरने के बाद निलंबित किए गए होमगार्ड कमांडेंट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपने निलंबन के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। निलंबन को खत्म करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में उन्होंने याचिका दायर की है। इस मामले में आज ही सुनवाई होने की उम्मीद है। -

स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट.
Lko
स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट,
RSS की शाखाओं में अधिकारियों के शामिल होने का मामला, केन्द्र द्वारा अनुमति देने का निर्णय राष्ट्र विरोधी,
प्रत्येक निर्णय में संघ और भाजपा का प्रभाव होगा,
संघ और भाजपा आपस में एक हैं -

बालगंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र का कोटिशः नमन
23जुलाई, बालगंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र का कोटिशः नमन.
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं गुरुकृपा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन
संगोष्ठी द्वारा मनाया बालगंगाधर तिलक जयंती.
गगनभेदी उदघोष से चंद्रशेखर आज़ाद की मूर्ति पर किया माल्यार्पण. आज़ाद चौक पर चलाया स्वच्छता अभियान, मूर्ति की सफाई, लोगो को क्या जागरूक
मंगलवार गोरखपुर।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं
गुरुकृपा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में भारत मां के वीर सपूत महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की 118वीं जयंती के अवसर पर रुस्तमपुर आज़ाद चौक स्थित स्वच्छता अभियान चलाकर मूर्ति की साफ़ सफाई की। गगनभेदी उदघोष के बीच तिलक, माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नमन किया।
सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश राम त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एमएमएमयूटी प्रथम वर्ष बीटेक, बीबीए और बी फार्मा के छात्रों का चौदह दिवसीय सोशल इंटर्नशिप के तहत
राष्ट्र नायकों को याद किए जाने का कार्य शाला आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में आज़ाद की जयंती को पूरे जोश खरोश से युवाओं ने मनाया। आजाद के कथन को सभी ने दोहराया आजाद थे, आजाद रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि हरेक भारतवासी के मानस पटल पर उनके निर्भीक निडर और साहसी कार्यों की चर्चा पर गर्व की अनुभूति होता है।
इसी क्रम में प्रातः 11 बजे
अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा द्वारा बालगंगाधर तिलक की 168वीं जयंती दाऊदपुर स्थित गुरुकृपा संस्थान कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता बृजेश राम त्रिपाठी ने कहा कि स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है का नारा बुलंद करने वाले बालगंगाधर तिलक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में गरम दल का।बीजारोपण कर नेतृत्व करने वाले अग्रणी महान देश भक्त थे।
संचालन गौरव पांडेय ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिमरन सिंह, आस्था ओझा, नेहा सिंह, शिवालिका, प्रिंस साहनी, रिया सिंह, संजना, रुची, तारकेश्वर मणि यादव, सुमित, प्रशांत, दीपक, आलोक, अमनदीप, यश, हिमांशु, आदित्य, शिवेंद्र, विवेक, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। -

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया।
-

संजय सिंह और राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के सांसदों ने केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन किया।
संजय सिंह और राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के सांसदों ने केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन किया।









