Category: वीडियो

  • रिया प्रजापति और सरस्वती सरगम का लोकगीत ‘घरवे में जिम’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    रिया प्रजापति और सरस्वती सरगम का लोकगीत ‘घरवे में जिम’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी एक्ट्रेस रिया प्रजापति की शानदार अदायगी से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘घरवे में जिम’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया है। जिसको पॉपुलर सिंगर सरस्वती सरगम ने मधुर आवाज में गाया है। ये गाना संगीतप्रेमियों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गीत के ऑडियो को जहां सरस्वती सरगम ने सुरीली आवाज में गाकर महफ़िल में शमां बाँध दिया है, वहीं इसके वीडियो में अदाकारा रिया प्रजापति ने अपनी कातिल अदा से सबका मन मोह लिया है। उनके साथ एक्टर शिवम यादव में शानदार केमिस्ट्री जमाया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत का फिल्मांकन रिच लेबल पर किया गया है।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘घरवे में जिम’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सरस्वती सरगम ने मधुर स्वर में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस रिया प्रजापति ने शानदार अभिनय किया है, उनके हसबैंड के रोल में अभिनेता शिवम यादव ने अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस गीत को लेकर एक्ट्रेस रिया प्रजापति ने कहा कि ‘भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने मेरी और शिवम की हिट जोड़ी ये लोकगीत लेकर आई है, इसके लिए मुझे बहुत खुशी है। इस सांग में परफॉर्म हम दोनों को बहुत ज्यादा अच्छा लगा है। यह गीत बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

    वहीं सिंगर सरस्वती सरगम ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी हमेशा अच्छे और प्यारे बनाती और रिलीज करती है। इस गाने का बोल बहुत सरल, जिसे गाने में मुझे बहुत अच्छा लगा। यह गाना मैं खुद कई बार सुन व देख चुकी हूं। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

  • हमला करने वाले शम्सुद्दीन जब्बार के घर से संदिग्ध चीजें मिली हैं।

    हमला करने वाले शम्सुद्दीन जब्बार के घर से संदिग्ध चीजें मिली हैं।

    अमेरिका के न्यू ऑर्लियांस में हमला करने वाले शम्सुद्दीन जब्बार के घर से संदिग्ध चीजें मिली हैं। आतंकी संगठन आईएसआईएस सें संबंध रखने वाले जब्बार के घर की अमेरिकी पुलिस ने तलाशी ली है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि उत्तरी ह्यूस्टन स्थित जब्बार के घर में बम बनाने के सामान हैं। इसके अलावा टेबल पर कुरान रखा हुआ है। इसका जो पेज खुला है, उस पर ऐसी बातें लिखी हैं जो हिंसा का महिमामंडन करती हैं। गौरतलब है कि नए साल के दिन जब्बार ने किराए की एक फोर्ड एफ-150 को लोगों के ऊपर चढ़ा दिया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी,

    जब्बार के घर के अंदर का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया गया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि जब्बार के बेडरूम में विस्फोटक बनाने के सामान रखे हैं। पास में ही कुरान रखी है। इसकी आयत 9:111 खुली है, जिस पर लिखा है, ‘वे अल्लाह की राह में लड़ते हैं, मारते हैं और मर जाते हैं…’ इस आयत को अक्सर अतिवादियों द्वारा अपनी हिंसा के पक्ष में ढाल बनाया जाता है। जांचकर्ताओं का कहना है कि इसी बात से प्रेरित होकर जब्बार हिंसा के रास्ते पर चला होगा। हमले से कुछ मिनट पहले फेसबुक पर पोस्ट किए गए अपने वीडियोज में भी जब्बार ने इसी आइडियोलॉजी की बात की है। वह आईएसआईएस से प्रभावित होने की बात कहता है और अपने परिवार को भी धमकी देता है,

    जब्बार के घर में छापेमारी के दौरान एफबीआई को तमाम संदिग्ध चीजें मिली हैं। इन सबको देखने से लगता है कि वह पूरी तरह से आतंकवाद के रास्ते पर था। इसके अलावा भी उसके घर में जो सामान मिले हैं, वह दिखाते हैं कि उसका निजी जीवन भी बिखरा हुआ था। पिछले बेडरूम में बच्चों के खिलौने रखे हुए हैं। गौरतलब है कि उसकी 15 और 20 साल की दो बेटियां हैं। हमले से कुछ घंटे पहले जब्बार ने अपने पड़ोसियों से बात की थी। इसमें उसने कहा था कि वह न्यू ऑर्लियांस अपनी नई आइटी की नौकरी के लिए जा रहा है,

    जब्बार कभी अमेरिकी सेना में स्टाफ सार्जेंट था। उसने सेना की नौकरी करते हुए 10 साल बिताए थे। हालांकि बाद में उसके लिए जिंदगी कठिन होती चली गई। दो बार तलाक होने से जब्बार के आर्थिक हालात काफी मुश्किल हो गए थे। रियल एस्टेट का भी उसका करियर नाकाम रहा था और आईटी स्पेशलिस्ट के तौर पर भी उसे काफी संघर्ष करना पड़ा था। आईएसआईएस से जब्बार के संबंधों और इस तरह की घटना में शामिल होने को लेकर उसका भाई भी हैरान है।

  • बिल्डरों और उद्योगों को बिजली कनेक्शन देने में प्राथमिकता.

    बिल्डरों और उद्योगों को बिजली कनेक्शन देने में प्राथमिकता.

    बिल्डरों और उद्योगों को बिजली कनेक्शन देने में प्राथमिकता.
    उत्तर प्रदेश में बड़े उपभोक्ता, बिल्डर्स और औद्योगिक संगठनों को अब बिजली का कनेक्शन पाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आवेदन आने के साथ ही बिजली महकमें के अधिकारी इनसे मुलाकात करेंगे। कनेक्शन से संबंधित जानकारियां देंगे और जल्द से जल्द कनेक्शन देने का काम करेंगे। नया कनेक्शन देने के लिए 15 दिन का समय सीमा निर्धारित की गयी हैं।

  • नीतीश कुमार सीएम बने हैं, सिर्फ 18 महीने को छोड़ दें तो पूरे समय ग्रामीण कार्य विभाग जेडीयू के पास ही रहा है।

    नीतीश कुमार सीएम बने हैं, सिर्फ 18 महीने को छोड़ दें तो पूरे समय ग्रामीण कार्य विभाग जेडीयू के पास ही रहा है।

    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “जिस दिन से नीतीश कुमार सीएम बने हैं, सिर्फ 18 महीने को छोड़ दें तो पूरे समय ग्रामीण कार्य विभाग जेडीयू के पास ही रहा है। इस मंत्रालय और बिहार में लगातार भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है…बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं…ये डबल इंजन का अद्भुत खेल है, एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है और एक इंजन अपराध में लगा हुआ है। जिन लोगों ने बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई बढ़ाई, जिन लोगों के कार्यकाल में पुल टूटा, उन्हें हम सत्ता में वापस नहीं आने देंगे।”