रिया प्रजापति और सरस्वती सरगम का लोकगीत ‘घरवे में जिम’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी एक्ट्रेस रिया प्रजापति की शानदार अदायगी से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘घरवे में जिम’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया है। जिसको पॉपुलर सिंगर सरस्वती सरगम ने मधुर आवाज में गाया है। ये गाना संगीतप्रेमियों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गीत के ऑडियो को जहां सरस्वती सरगम ने सुरीली आवाज में गाकर महफ़िल में शमां बाँध दिया है, वहीं इसके वीडियो में अदाकारा रिया प्रजापति ने अपनी कातिल अदा से सबका मन मोह लिया है। उनके साथ एक्टर शिवम यादव में शानदार केमिस्ट्री जमाया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत का फिल्मांकन रिच लेबल पर किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘घरवे में जिम’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सरस्वती सरगम ने मधुर स्वर में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस रिया प्रजापति ने शानदार अभिनय किया है, उनके हसबैंड के रोल में अभिनेता शिवम यादव ने अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गीत को लेकर एक्ट्रेस रिया प्रजापति ने कहा कि ‘भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने मेरी और शिवम की हिट जोड़ी ये लोकगीत लेकर आई है, इसके लिए मुझे बहुत खुशी है। इस सांग में परफॉर्म हम दोनों को बहुत ज्यादा अच्छा लगा है। यह गीत बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वहीं सिंगर सरस्वती सरगम ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी हमेशा अच्छे और प्यारे बनाती और रिलीज करती है। इस गाने का बोल बहुत सरल, जिसे गाने में मुझे बहुत अच्छा लगा। यह गाना मैं खुद कई बार सुन व देख चुकी हूं। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *