नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई 128 वीं जयंती

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई 128 वीं जयंती ,हम सबके नेताजी विचार गोष्ठी के माध्यम से किया गया नमन

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज आजादी के महानायक और “तुम मुझे खून दो – मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का क्रांतिकारी नारा देने वाले आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती के अवसर पर बड़हलगंज में “हम सबके नेता जी” विचार गोष्ठी आयोजित कर उन्हें नमन किया गया।
गुरुवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के श्री विश्वनाथ उमर सभागार में जनसेवा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था द्वारा आयोजित “हम सबके नेता जी विचार गोष्ठी” में वक्ताओं ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुये नेताजी को नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जनसेवा संस्था के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये उन्होंने नेताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि यह नेताजी के विराट व्यक्तित्व और भारत माता के प्रति निष्ठा का परिणाम था कि उन्होंने विदेश की भूमि पर आज़ाद हिंद फौज की स्थापना कर भारत माता की आज़ादी के मतवालों को पैदा किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये संस्था के महामंत्री एवं पत्रकार सन्तोष जायसवाल ने कहा कि देश की आज़ादी में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों की टोली खड़ा करने वाले भारत माता के सपूत सुभाष चंद्र बोस सच्चे अर्थों में नेताजी थे। जिन्होंने देश की आज़ादी के संघर्ष को मजबूती प्रदान करने के लिये अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया।
इसके पूर्व सभी लोगों ने कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष पार्क स्थित नेताजी किया आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में पत्रकार शुभम गुप्ता, सभासद राकेश राय ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद राजीव मिश्रा, सुनिल यादव, वीरेन्द्र उर्फ वीरू गुप्ता, दीपक गौड़, दीपक शर्मा, ऋषि चन्द, ई. ओ. राम समुख, भाजपा नेता राजीव पाण्डेय, बृजेश उमर, पत्रकार रजनीकांत मिश्र, राजीव जायसवाल, विनय निगम, सोनू श्रीवास्तव, सुरेश उमर, मनोज निगम, राजेश जायसवाल, अनूप जायसवाल, अमलेश कुमार आदि मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *