चंद्रांश फाउंडेशन की दूसरी इंटर्न को भी मिला जॉब

गोला। नारी सशक्तिकरण की चंद्रांश फाउंडेशन पहल अब सार्थक रूप लेने लगी है।इसकी 6 अगल अलग बैचों पर पढ़ाने वाली लड़कियां बारी बारी से चंद्रांश फाउंडेशन के बच्चों को पढ़ाने का एक्सपेरिएंस पाकर अलग अलग प्रतिष्ठित स्कूलों में जॉब पा रही है अभी कुछ दिन पहले इंटर्न ज्योति को जॉब मिला ही था कि अब दूसरी इंटर्न तनु को भी उपनगर गोला के आरटीडी पब्लिक स्कूल में पढ़ाने का मौका मिल गया। अब उन्हें फाउंडेशन के साथ साथ स्कूल से भी आर्थिक सहयोग मिलेगा जिससे वो अपनी आगे की बधाई B.ed के लिए प्रयास करेंगी।

फाउंडेशन के संस्थापक पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि जो भी इंटर्न जुड़ रहे है उन्हें पढ़ाने का एक्सपेरिएंस भी मिल रहा है और जॉब भी जिससे उनकी स्किल्स भी बढ़ रही है और प्राथमिक स्तर पर पढ़ाने का तरीका भी पता चल पाता है और वो कुछ आर्थिक रूप से मजबूत भी बन रही है।

हम अपना प्रयास कर रहे है और हमसे जुड़ी महिलाएं युवतियां आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रही है।ये हमारी छोटी नहीं एक बड़ी जीत है।जहां गोला जैसे जगह पर महिलाओं के आय के श्रोत कम है वह इन्हें छोटी से ही जॉब बहुत मनोबल देती है।

हम और भी इंटर्न को जॉब दिलाने का प्रयास आगे करते रहेंगे।चंद्राश फाउंडेशन एक पहल बेहतर समाज के लिए कटिबद्ध है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *