चरणपादुका कुटी पर सामूहिक विवाह आज, तैयारियां पूर्ण

“समाजकल्याण मंत्री असीम अरुण देंगे नवयुगलों को आशीर्वाद”

ब्यूरों प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज उपनगर के चरणपादुका कुटी में जनसेवा संस्था द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन आज शुक्रवार को सुबह 10 बजे से सम्पन्न होगा।
समारोह में उप्र सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण शामिल होकर नवयुगलों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। गुरुवार को सामूहिक विवाह से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नगर पंचायत बड़हलगंज के सभागार में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ संस्था के संरक्षक विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी ने रणनीति तय कर चरण पादुका कुटी में तैयारियों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष महेश उमर और महामंत्री सन्तोष जायसवाल ने बताया कि रामलीला मैदान से बारात श्रीराम कमेटी की देखरेख में निकलेगी और चरणपादुका कुटी पर पहुंचेगी। चरणपादुका कुटी पर क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी लड़की पक्ष के साथ बारात का स्वागत करेंगे। बारात यात्रा के दौरान रामलीला रंगमंच पर ऊनाई वैश्य समाज द्वारा बारातियों को जलपान की व्यवस्था की गई है। विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों की टीम पूरे रीतिरिवाज से विवाह सम्पन्न कराएगी और नवयुगल को संस्था द्वारा जीवनोपयोगी वस्तुएं भी उपहार स्वरूप प्रदान की जाएंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *