छात्रों को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाती है शिक्षा:डा दिवाकर 

छात्रों को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाती है शिक्षा:डा दिवाकर

गोला। गोला क्षेत्र के देवलापार स्थित पं संत प्रसाद पाठक महिला विद्यालय में 

राष्ट्रीय शिक्षा दि

वस स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री और प्रख्यात शिक्षाविद् मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर एक बौद्धिक परिचर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न कार्यक्रमों में अव्वल छात्रायें पुरस्कार हुई।

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विद्यालय चेयरमैन डा दिवाकर पाठक ने कहा कि एक दूरदर्शी नेता,स्वतंत्रता सेनानी और विद्वान,मौलाना आज़ाद ने देश की शिक्षा प्रणाली को आकार देने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शिक्षा को सार्वभौमिक बनाने और वैज्ञानिक प्रगति पर जोर दिया। इस दिन का उद्देश्य शिक्षा के महत्व को रेखांकित करना है, जो देश के भविष्य को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाती है।

डा अंजनी पाठक ने कहा कि

भारत की 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के अवसर प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है।

विद्यालय के शिक्षक सुधीर यादव, अंजली,शुभम,रितु शर्मा,चंदन,मनाली, रिया आदि ने शिक्षा पर अपने विचार रखे। तत्पश्चात सांस्कृतिक एवं विभिन्न कार्यक्रमों रंगोली,सोलो डांस, मेंहदी,क्विज आदि में अव्वल छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में प्रगति,शीतल,हरेंद्र शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *