संवाददाता: वेद प्रकाश यादव
गोला बाजार। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने आज अपने आवास पर गोला तहसील के सभी आला अधिकारियों के साथ बैठक कर अनेक समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए ।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस आवश्यक बैठक में उपजिलाधिकारी गोला प्रशांत कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज पाण्डेय, कोतवाल चंद्रभान सिंह, अधिशासी अधिकारी रामसमुख प्रसाद, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, विधायक पीआरओ द्वय राजीव पाण्डेय, प्रशांत शाही, संतोष जायसवाल, अष्ठभुजा सिंह, अधिवक्ता विनय पाण्डेय, आनलाईन नगर पंचायत गोला ईओ वैभव चौधरी, टाऊन एरिया बडहलगंज, उरुवा कार्यालय अधीक्षक सुनील कुमार उपस्थित रहे ।
तीन घंटे चली इस मैराथन बैठक में चिल्लूपार की अनेक समस्याओ के समाधान में आ रही प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने पर वार्ता हुई । जिसमें मुख्य रूप से कोतवाली बड़हलगंज की अस्थाई जाली को थोड़ा पीछे कर स्थायी चारदीवारी बनाने, पटरी व्यवसायियों के लिए चिन्हित स्थान निर्धारित कर चबूतरा बनाने, बड़हलगंज में मल्टी स्टोरी वाहन पार्किंग बनाने, सब्जी और फल के साथ मीट-मछली के भी दुकानदारों के लिए अलग-अलग वेंडर जोन बनाने, नगर में सीसी कैमरा लगाने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी रोकने, बेतरतीब खड़े हो रहे वाहनों और ठेलों पर एक्शन लेने, गोला रोड से थाने के सामने डिवाइडर बनवाने, बड़हलगंज नगर के भीतर और गोला रोड चौराहे तथा गोला बाजार के चंद चौराहे और बेबरी चौराहे तथा उरुवा बाजार के चौराहे पर लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए योजना बनाने, गोला में बस स्टेशन और गौशाला के लिए जमीन की व्यवस्था करने, गोला, बड़हलगंज, उरुवा नगर पंचायत की आय बढाने का उपाय करने, बडहलगंज थाना क्षेत्र को दो भागों में बांट कर एक नया डेरवा थाना बनाने के लिए जमीन की व्यवस्था करने, रामजानकी मार्ग निर्माण में नेतवार पट्टी के किसानों की समस्या दूर करने, बाढ़ग्रस्त किसानों का मुआवजा न आने जैसी अनेक विकास परक और राजस्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान निकालने पर आवश्यक निर्णय लिए गये।
Leave a Reply