चिलुआताल नदी में पुल से छलांग लगाकर वृद्ध ने दे दी जान

चिलुआताल नदी में पुल से छलांग लगाकर वृद्ध ने दे दी जान गोरखपुर।गुलरिहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलंग स्थान रोड पर स्थित माँ बामंत माता स्थान के पास स्थित पक्के पुल से एक बृद्ध नदी में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस शव को नदी से निकाल कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार की सुबह बांस स्थान मन्दिर के पास स्थित पक्के पुल से एक वृद्ध ने कूद कर अपनी जान दे दी।घटना की सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया घटना स्थल पर जुटी भीड ने मृतक की पहचान सरहरी चौकी क्षेत्र के महराजगंज गांव के राजी टोला निवासी साठ वर्षीय चन्द्र बली के रुप में किया। मृतक के दो बेटे हैं दोनों अलग-अलग रहते हैं।पत्नी की बहुत पहले मृत्यु हो गयी थी वे इच्छानुसार दोनों बेटों के पास रहते थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *