चाइनीज़ मांझे की चपेट में आया युवक, गर्दन पर लगे आधा दर्जन टांके

चाइनीज़ मांझे की चपेट में आया युवक, गर्दन पर लगे आधा दर्जन टांके
गोरखपुर । कोतवाली थानांतर्गत मियाबाज़ार निवासी युवक सरफ़राज़ की सुबह चाइनीज़ माझें से गर्दन कट गई। गनीमत रहा कि युवक की जान बच गई।
फिलहाल उसको आधा दर्जन से ज़्यादा टांके लगे हैं।
मामला सुबह 7 बजे का है। युवक स्कूटी से रेती चौराहे की तरफ जा रहा था कि उसकी गर्दन में चाइनीज़ माझा फंस गया। जब तक वो समझता तब तक माझें से उसकी गर्दन का हिस्सा कट गया था। युवक फिलहाल खतरे से बाहर है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रशासन ने जल्द ही चायनीज़ माझें पर रोक नही लगाई तो किसी के साथ कहीं भी कोई अप्रिय घटना घट सकती हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *