मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र, दशहरा, दीपावली आदि पर्व और त्योहारों के दृष्टिगत प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए जारी विशेष अभियान

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र, दशहरा, दीपावली आदि पर्व और त्योहारों के दृष्टिगत प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए जारी विशेष अभियान 10 अक्टूबर तक सम्पन्न करने के निर्देश दिए हैं।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी बैठक में मौजूद रहे

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी बैठक में मौजूद रहे

कृषि राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, PWD राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह भी बैठक में मौजूद रहे

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, ACS मुख्यमंत्री एसपी गोयल भी बैठक में मौजूद रहे

यूपीपीसीएल के अध्यक्ष, नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव, PWD विभाग के प्रमुख सचिव भी बैठक में मौजूद रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पर्व व त्योहारों पर प्रदेश में आवागमन सामान्य की अपेक्षा अधिक होता है- सीएम योगी

हर आदमी के लिए सड़क पर चलना सुखद अनुभव वाला हो, यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। सड़कों की मरम्मत का कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए- सीएम योगी

किसान सड़कों का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, किसानों की सुविधा का खास ध्यान रखा जाए – सीएम योगी

एफडीआर पद्धति से सड़कें बनाई जाएं, इस पद्धति के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों, धन व समय की बचत होती है तथा कार्य की गुणवत्ता में सुधार होता है – सीएम योगी

मंडी समिति के अंतर्गत आने वाली सभी सड़कों की मरम्मत एवं ड्रेनेज का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए, क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाए – सीएम योगी

जब तक हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण न हो जाए, तब तक टोल टैक्स की वसूली न की जाए- सीएम योगी

सड़कों के लिए बजट का कोई अभाव नहीं है, आवश्यकता है कि सभी विभाग बेहतर नियोजन करें- सीएम योगी

यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क बनाने वाली एजेंसी/ठेकेदार सड़क बनने के अगले 05 वर्ष तक उसके अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाएगा, इस बारे में नियम-शर्तें स्पष्ट रूप से उल्लिखित की जाएं- सीएम योगी

विभागीय मंत्री व अधिकारी फील्ड में रैंडम दौरा कर निर्माण परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा करें, कार्यों के प्रति जवाबदेही भी तय की जाय- सीएम योगी

सभी विभागों के पास सड़क मरम्मत के लिए पर्याप्त इक्विपमेंट होने चाहिए, सड़कों के पैच ठीक करने की कार्रवाई ऑटो मोड पर की जानी चाहिए- सीएम योगी

सड़कों पर सीवर लाइन तथा पाइपलाइन आदि डालने के बाद ठीक ढंग से मरम्मत की जानी चाहिए- सीएम योगी

सड़कों पर ऊंचे ब्रेकर से दुर्घटना होने की संभावना बनती है, अतः टेबल टॉप ब्रेकर का निर्माण किया जाए- सीएम योगी

गड्ढामुक्ति और नवनिर्माण के अभियान की जियो टैगिंग कराई जाए। इसे पीएम गतिशक्ति पोर्टल से जोड़ा जाना चाहिए, साथ ही इसी तर्ज पर अपना पोर्टल भी विकसित किया जाना चाहिए, ताकि कार्य की गुणवत्ता की अनवरत मॉनीटरिंग की जा सके- सीएम योगी

एक्सप्रेस-वे की मरम्मत का कार्य भी आगे बढ़ाया जाए, जिससे पर्व व त्योहारों पर लोगों का आवागमन सुगम हो सके। एमपी तथा एमएलए निधि के अंतर्गत बनी सड़कों की मरम्मत के लिए कार्य योजना तैयार करें- सीएम योगी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *