रमेश बिधूड़ी के खिलाफ तहरीर दी गई

लखनऊ में भाजपा के दिल्ली के कालका जी से प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के खिलाफ तहरीर दी गई,

यह तहरीर बाजारखाला थाने में पार्षद ममता चौधरी ने दी, जिसमें बिधूड़ी पर प्रियंका गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले में बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिला कार्यकत्रियां थाने पहुंची और थाने के अंदर जमकर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया कि बिधूड़ी का बयान महिलाओं का अपमान करने वाला था, और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *