स्नातक कृषि के 11 छात्र-छात्राओं ने पूरा किया अपना औघोगिक इंटर्नशिप

संवाददाता: सागर कुमार

पं० दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अंतिम वर्ष स्नातक-कृषि के 11 छात्र-छात्राओं को पद्मम श्री डा० राम चेत चौधरी, अध्यक्ष, पीआरडीएफ गोरखपुर के देख-रेख में 21 दिन का औद्योगिक इन्टर्नशीप कार्यक्रम पूरा किया गया। जिसमें 5 छात्राओं (सुचिता मिश्रा, संस्कृति सिंह, मेघना कुमारी, प्रीति वर्मा एवं कंचन) का विषय “कालानमक चावल के आयात-निर्यात एवं विपणन विधि” पर प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। इन्होनें विभिन्न प्रकार के पैकेजिंग सामग्री एवं चावल की सफाई से लेकर उसको डिब्बों एवं पैकेट में भरकर बाजार योग्य बनाया। 6 छात्रों (आयुष विक्रम सिंह, सुधांसू मिश्रा, आशीष पटेल, सुमित कुमार, अविनाश कुमार एवं सिद्धार्थ सिन्हा) को “पीआरडीएफ बीज विद्यायन संयत्र का संचालन” पर प्रशिक्षण दिया गया। इन्होनें बीज विद्यायन की विभिन्न प्रक्रियाओं जैसे प्री क्लीनिंग, ग्रेडिंग, इण्डेंड सिलेण्डर, ग्रेविटी सेपेरेटर और बीज उपचार यंत्रों का संचालन किया।

आज वार्ड सं० 35, शिवपुर-सहबाजगंज, गोरखपुर के सभासद प्रतिनिधि सुधीर यादव के द्वारा उपरोक्त छात्र-छात्राओं को इन्टर्नशीप प्रमाण पत्र वितरित किया गया, सभासद प्रतिनिधि सुधीर यादव ने इन छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएँ दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *