अंग्रेजी विभाग की अनूठी पहल ,क्लास के पहले विभागाध्यक्ष एवं विद्यार्थियों ने की कमरे की सफाई फिर अटेंड की क्लास
कुलपति पूनम टंडन का हर बैठक में रहता है स्वच्छता पर जोर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विद्यालय गोरखपुर के अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों के द्वारा एक अनूठी पहल की गई जिसमें विभागाध्यक्ष प्रो अजय कुमार शुक्ला ने अपनी क्लास लेने के पहले अपनी बेंच एवं पोडियम को साफ किया साथ ही साथ पूरे विद्यार्थियों ने कपड़े से अपनी पूरी बेंच को अच्छी तरीके से साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया .विभागाध्यक्ष ने बताया की स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर एक को अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी स्वच्छता दूत अपना कार्य करते हैं लेकिन हमें अपना फर्ज भी निभाना पड़ेगा इसी क्रम में यह अभियान किया गया था जिसमें विद्यार्थियों ने स्वतः सफाई के लिए आगे कदम बढ़ाकर कक्ष को साफ कर पढ़ाई की .प्रोफेसर शुक्ला ने बताया कि कुलपति प्रो पूनम टंडन का मानना है कि हर एक विद्यार्थी को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारी का भी एहसास होना चाहिए विद्यार्थियों ने स्वच्छता के लिए अपना एक कदम आगे बढ़ाया है इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं.
अंग्रेजी विभाग की अनूठी पहल ,क्लास के पहले विभागाध्यक्ष एवं विद्यार्थियों ने की कमरे की सफाई फिर अटेंड की क्लास

Leave a Reply