हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है प्रदेश की भाजपा सरकार :विनय शंकर

 

गोला।प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। इस सरकार में प्रदेश के अन्दर भय, भूख व भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। अपराधी खुलेआम घूमकर हत्याए, लूट, डकैती, चोरी, राहजनी, बलात्कार जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश में आपातकाल जैसा माहौल पैदा हो गया है। विकास का पहिया प्रदेश में पूरी तरह से थम गया है। सरकार में बैठे लोग अपनी झूठी लोकप्रियता का ढि़ढोरा पीट रहे हैं। उन्हें जनता के दर्द से कोई लेना-देना नहीं है।

उक्त बातें उपनगर गोला के बेवरी में आयोजित सपा कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित करते हुए चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कही।उन्होंने कहा कि तहसील और थानों में भ्रष्टाचार पूरे चरम पर पहुंच चुका है। बिना घूस के कोई काम किसी का नहीं हो रहा है। गांव के गरीबों व मजलूमों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की धमकियां देकर रुपये की वसूली की जा रही है। सपा सरकार के समय में ऐसा नहीं था। हर वर्ग को सरकारी योजनाओं से अच्छादित किया जा रहा था। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा था। भाजपा सरकार में एक विशेष वर्ग को टारगेट किया जा रहा है। ऐसे में सरकार के मंशा को हर वर्ग समझ चुका है। वह आगामी 2027 के चुनाव में भाजपा को उखाड फेक इसका माकूल जवाब देगा। तानाशाही की सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है।
इस दौरान पूर्व प्रधान जय प्रकाश तिवारी,युवा नेता सूरज पाण्डेय,अंकित पाण्डेय,अरूण तिवारी,विरेन्द्र तिवारी,कृष्णा तिवारी,डबलू दूबे,दुर्गेश दूबे,अरूण यादव,बबलू यादव,नंदलाल मिश्रा,गौतम वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *