गोला बाजार। भारत के संविधान रचयिता देश में सामाजिक न्याय के प्रणेता दलितों के मसीहा परम विद्वान डा भीमराव अंबेडकर की जयंती गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा उपनर गोला के भीटी में धूमधाम से मनायी गयी।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्वलन से करते हुए बतौर मुख्य पार्टी जिलाध्यक्ष चन्द्रभान गोंड ने कहा कि बाबा साहब ने छुआछूत के खिलाफ जो मजबूत आंदोलन छेड़कर सामाजिक न्याय और समानता का जो सफर शुरू किया था उसे बहुत मजबूती से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आगें बढ़ाया है। बाबा साहब के प्रयासों को एक नई पहचान और ताकत दी है।
विशिष्ट अतिथि योगेश गोंड व सीताराम गोंड ने कहा कि राजनीतिक लोकतंत्र से सामाजिक लोकतंत्र और सामाजिक लोकतंत्र से आर्थिक समानता के लिए शुरू किया गया यह आंदोलन बहुत जल्द अपनी मंजिल तक पहुंचेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट बेचई गोंड व संचालन राममिलन गोंड ने किया।
इस अवसर पर जितेंद्र गौरव कन्नौजिया,बृजराज यादव, मनोज,पंकज,ललिता,राजेंद्र शर्मा,विनोद सहित तमाम लोग मौजूद थे।
Leave a Reply