नवागत एस डी एम राजू कुमार ने संभाला गोला तहसील का कार्यभार

नवागत एस डी एम राजू कुमार ने संभाला गोला तहसील का कार्यभार
गोला ।गोला तहसील पर कार्यरत एस डी एम केशरीनंदन तिवारी को बांसगांव तहसील का एस डी एम व जिले पर कार्यरत राजू कुमार को एस डी एम गोला का दायित्व दिया है।नवागत एस डी एम राजू कुमार ने गुरुवार को गोला तहसील मुख्यालय पर पहुच कर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री कुमार मुख्य रूप से अम्बेडकर जनपद के निवासी है ।और बर्ष 2022 के पी सी एस है ।जनपद मुख्यालय के पहले खजनी तहसील के एस डी एम रह चुके है।
एक औपचारिक भेंट के दौरान श्री कुमार ने बताया कि बार और बेंच के सम्बंध को मधुर रखते हुए न्यायालय का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराते हुए शासन के कार्यक्रमो व योजनाओं को पूर्ण रूप से लागू कराना मेरी प्राथमिकता में होगा।
पीड़ितों की पीड़ा को बिधिवत सुना जाएगा और विधिसम्मत निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।
बताते चले कि निवर्तमान एस डी एम केशरीनंदन तिवारी बीते 27 फरवरी को यहां कार्यरत एस डी एम रोहित कुमार मौर्य के स्थानांतरण के बाद एस डी एम का कार्यभार ग्रहण किया था। गोला तहसील पर उनका लगभग साढ़े चार माह का कार्यकाल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *