वर्कशॉप में ग्रामीण आर्थिक विकास की ओर बढ़ाया गया कदम

वर्कशॉप में ग्रामीण आर्थिक विकास की ओर बढ़ाया गया कदम
गोरखपुर। *BAIF इंसिट्यूट फॉर सस्टेनेबल लाइवलीहुड एंड डेवलपमेंट* के संचालन में *L&T Finance* की *डिजिटल सखी परियोजना* का क्लस्टर लेवल वर्कशॉप के द्वारा विस्तार किया जा रहा है ।जिसमे मुख्य रूप से परियोजना की संक्षिप्त विवरण दिया गया, जिसमे डिजिटल सखी परियोजना के उद्देश्य एवम स्तम्भ बताए गए जिसके अंतर्गत इसमें डिजिटल वित्तीय साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, सरकारी योजना ( व्यक्तिगत एवम सामूहिक) दोनो तथा महिला उद्यमी का विकास ,महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, पर्यावरण सुरक्षा, जीविकोपार्जन, शिक्षा का सामान अधिकार को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर अखिलेश्वर कुमार जी के द्वारा इस पर चर्चा किया गया ।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के अधिकारी BO, ADO, L&T Finance के ब्रांच मैनेजर, ब्लॉक मिशन मैनेजर,तथा baif हेड ऑफिस के सीनियर कार्यकर्ता (डीसी वर्मा जी ) प्रोजेक्ट मैनेजर अखिलेश्वर कुमार, प्रोजेक्ट एमआईएस,एवम गोला ब्लॉक के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर अजीत मौर्या , उरुवा ब्लॉक के आशीष पाठक एवम 33 गांव के ग्राम प्रधान,पंचायत सहायक तथा 20 डीएस (अर्पिता,मंजू, उमा, सुनंदनी,सुनीता,अनामिका,सीखा, कु प्रियंका,अनु,खुशबू,शिवांगी,सोनमती,बिनु,नीलू,प्रियंका,तृप्ति,साधना,संध्या, प्रतिज्ञा,निक्की उपस्थित रही।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा की सभी ग्राम स्तरीय एवम विकासखंड स्तरीय लोगो में डिजिटल सखी परियोजना का प्रचार प्रसार हो जिससे इस परियोजना का क्रियान्वयन अनुशासित तरीके से सभी के साथ के आगे बढ़े ,साथ ही इस परियोजना के उद्देश्य एवम इसके स्तम्भ को लेकर उपस्थित जनों को जागरूक किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *