बुधवार की रात में 8:00 बजे सीएससी सेंटर बंद कर अपने घर आ रहे थे ।
सीएससी सेंटर से पैसे का लेनदेन होता है ।यह जानकारी लगभग सबको रहती है ।
उसी रात उनके पीछे कुछ लुटेरे लग गए ,जो पीछा करते हुए चक जलाल गांव तक जाकर इनको ओवरटेक कर रोकना चाहे।
उनके हाथ में असलहा था ।
अपनी जान बचाने की नीयत से नागेश्वर चक जलाल गांव में अपनी मोटरसाइकिल घुसा दिए।
शोर शराबा से लुटेरे वापस चले गए। पिपराइच बैलों मार्ग दो थानों व दो जिलों के बीच पिसता है।
जिसमें जिला कुशीनगर का कुछ हिस्सा अहिरौली बाजार भी पड़ता है
थाना पिपराईच गोरखपुर भी लगता है ।
सुनसान के वजह से रात में बदमाशों ,लुटेरों की चांदी रहती है ।
पुलिस की कोई पिकट नहीं रहता ।
जिससे कोई कभी भी बड़ी घटना होने का अंदेशा बना हुआ है । यह घटना पिपराइच थाने की है,मगर सचेत कुशीनगर के अहिरौली बाजार के पुलिस वालों को भी रहना पड़ेगा।
गोरखपुर के पिपराइच थाना के तहत ग्राम पंचायत समदर बुजुर्ग निवासी नागेश्वर गुप्ता अपना सीएससी सेंटर सिधावल चौराहे पर चलाते हैं।

Leave a Reply