शुभारंभ: डॉ.धर्मेंद्र सिंह व विधायक ने किया पेट्रोल पंप का उद्घाटन

विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह व सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने फीता काटकर इंडियन आयल पेट्रोल पंप का किया आवरण

ब्यूरो चीफ : संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी ,गोरखपुर।

खजनी तहसील के बांसगांव मार्ग पर नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर सात में नव निर्मित इंडियन आयल पेट्रोल पम्प का बतौर मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र सिंह तथा सहजनवां विधान सभा के विधायक प्रदीप कुमार शुक्ला की मौजूदगी में फीता काटकर इंडियन आयल पेट्रोल पम्प का मंत्रोच्चार के साथ अनावरण किया तथा एक औपचारिक वार्ता के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया कि अब इस क्षेत्र के किसानों तथा वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा और उचित दर पर अच्छी क्वालिटी का डीजल और पेट्रोल मिलेगा।
कार्यक्रम में विधायक सहजनवां प्रदीप कुमार शुक्ला,भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य,नगर अध्यक्ष महेश कुमार दुबे, रामपाल सिंह, राहुल यादव,राबिंदरामप्रकाश चौरसिया, विजय तिवारी, संतोष राम त्रिपाठी, धरणीधर राम त्रिपाठी,हरिशंकर सिंह, रत्नेश पांडेय,मंडल अध्यक्ष उनवल इन्द्र कुमार निगम, पूर्व चेयरमैन उमाशंकर निषाद,रंजीत मौर्या ,रणविजय मौर्या विजय शंकर मौर्या ,विकास तिवारी,अवधेश गुप्ता,इंडियन ऑयल सेल्स ऑफिसर मोहम्मद अकिल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
इसी क्रम में उनवल मण्डल में प्रथम आगमन पर नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष इंद्रकुमार निगम व संतोष राम त्रिपाठी द्वारा उनवल मण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद डॉ. धर्मेंद्र सिंह का स्वागत किया गया।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि मंडल अध्यक्ष बनने के बाद उनवल में प्रथम आगमन पर उनवल मंडल में गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। सर्वप्रथम उनवल मंडल में प्रवेश करते ही उनवल पुल पर माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर स्वागत सम्मान किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *