भारत की जरूरत है शिक्षा के साथ रोजगार :डा.प्रवीण तोगड़िया,
हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर जताई चिंता,
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- बड़हलगंज हिंदू समाज को एकजुट कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आत्मनिर्भरता के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक मजबूती लाना मेरा उद्देश्य है।आज की सबसे बड़ी त्रासदी बेरोजगारी और गरीबी है। अतः शिक्षा के साथ रोजगार भारत की जरूरत है। यह विचार शनिवार को बड़हलगंज में विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने व्यक्त किया।
__शनिवार को बड़हलगंज स्थित प्रेम शंकर मिश्र के आवास पर आए डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने हिंदुओं को सशक्त और संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि हिंदू धर्म,हिंदू राष्ट्र,हिंदू समाज को भगवान ने बनाया है लेकिन आज हिंदू खतरे में है। दुनिया की आठ सौ करोड़ की आबादी में मात्र सौ करोड़ हिंदू बचे हैं।भारत में हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर उन्होंने चिंता जताई। तोगड़िया ने कहा कि हम तन मन धन से हिंदुओं के लिए काम करेंगे। उन्होंने हर गांव, हर सप्ताह लोगों को इकट्ठा करके हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की।
प्रवीण तोगड़िया के संबोधन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना। आत्मनिर्भरता के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक मजबूती लाना था। उनके भाषण में धार्मिक और राजनीतिक संदर्भ स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। जिसमें हिंदुओं को सशक्त और संगठित होने का आह्वान था।
एक समुदाय विशेष के प्रति आलोचनात्मक रवैया दिखाते हुए उन्होंने इजराइल मॉडल को अपनाने की बात की।डा प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि हम राम मंदिर-2 पर काम कर रहे हैं जिसका मतलब साफ है। अयोध्या में राममंदिर बन गया है। आगे का जो प्लान है, वह भी पूरा होगा। इसके साथ ही शिक्षा और रोजगार सबको मिले, इस मिशन पर काम करना होगा। उन्होंने लोगों को कुंभ आने का निमंत्रण भी दिया। इस मौके पर धनंजय सिंह,पं. कमलेश ओझा, संजय सोनी, हरपाल नागवानी, कृष्ण कुमार राय , अशोक यादव , सार्जन सोनकर ,शंभू मिश्र एडवोकेट ,डा बांके बिहारी मिश्र, आकाश पटवा, राजन जायसवाल, आलोक शुक्ल, संगम शुक्ल,सच्चिदानंद त्रिपाठी, चुक्कन बाबा, विनीत पाण्डेय, महेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply