नेपाल विधानसभा में गूंजी सीएम योगी आदित्यनाथ की पर्यटन नीति

Written by

in

 रिपोर्ट : अरविंद कुमार

सोनौली : नेपाल के लुंबिनी प्रदेश की विधानसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पर्यटन नीति की सराहना करते हुए लुंबिनी प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक सी.के. गुप्ता (चंद्रकेश) ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया जाए तो बड़ी संख्या में पर्यटक नेपाल आ सकते हैं।

विधायक गुप्ता ने कहा कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर नेपाल के पर्यटन स्थलों को लेकर सकारात्मक विचार व्यक्त किए थे। उन्होंने कहा था कि भारत नेपाल के टूरिज्म सेक्टर का सहयोगी बन सकता है और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है। नेपाल में पशुपतिनाथ धाम, मुक्तिनाथ धाम, जनकपुर धाम, गोरखा का स्वर्गद्वारी धाम, सुपा देउराली और बर्दिया का ठाकुर मंदिर जैसे कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैं, जहां हिंदू आस्था रखने वाले लगभग 100 करोड़ भारतीय श्रद्धालु भ्रमण के इच्छुक रहते हैं। श्री गुप्ता ने नेपाल लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ पर्यटन को लेकर वार्ता की जाए। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश और नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के बीच पर्यटन सहयोग को लेकर समझौता होता है, तो दोनों क्षेत्रों में आर्थिक और सांस्कृतिक विकास की अपार संभावनाएं बन सकती हैं‌। उन्होंने आगे कहा कि नेपाल में इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा सकता है और इसे यूरोप की तरह विकसित किया जा सकता है। अगर नेपाल सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाए और उत्तर प्रदेश सरकार से मिलकर योजना बनाए, तो यह पहल नेपाल की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर सकती है। श्री गुप्ता ने लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि यदि हम 100 करोड़ हिंदू पर्यटकों को नेपाल के धार्मिक स्थलों से जोड़ सकें, तो इससे पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और नेपाल के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश और नेपाल के संयुक्त प्रयासों से दोनों देशों के पर्यटन को नई दिशा मिल सकती है सीके गुप्ता का यह संबोधन पड़ोसी राष्ट्र नेपाली नहीं भारत में भी काफी चर्चा में है और से खूब साराव्हा जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *