जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर लगे होर्डिंग से कोई वास्ता नहीं : प्रमुख अधीक्षक

जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर लगे होर्डिंग से कोई वास्ता नहीं : प्रमुख अधीक्षक
गोरखपुर जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने दावा किया है कि जिला अस्पताल के परिसर के बाहर सड़क पर लगे बैनर, पोस्टर आदि से अस्पताल की व्यवस्था का कोई संबंध नहीं है.
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अस्पताल के भ्रमण के बाद प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को पत्र लिखकर जिला चिकित्सालय, गोरखपुर के बाहर लगे तमाम निजी अस्पतालों के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाए जाने की मांग की थी.
उन्होंने कहा था कि जिला अस्पताल के गेट पर सीएमओ कार्यालय के सामने अनेक निजी अस्पतालों के होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगे हैं. उन्होंने अस्पताल के कुछ कर्मियों द्वारा जिला अस्पताल में आने वाले लोगों को इन निजी अस्पतालों में भेज कर दलाली प्राप्त करने की शिकायत भी की थी.
इस पर प्रमुख अधीक्षक ने कहा है कि जिला अस्पताल के चार दिवारी के अंदर कोई भी प्राइवेट अस्पताल के बैनर, पोस्टर नहीं पाए गए हैं तथा अस्पताल परिसर के बाहर सड़क पर प्राइवेट अस्पताल और चिकित्सा के बैनर पोस्टर से अस्पताल का कोई संबंध नहीं है.   उन्होंने अस्पताल के कर्मियों द्वारा किसी भी प्रकार की प्राइवेट अस्पताल से सांठ गांठ होने और दलाली करने के आरोपों को भी पूरी तरह असत्य बताया है.
अमिताभ ठाकुर ने प्रमुख अधीक्षक के इस दावे को अनुचित बताते हुए इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है. संलग्न- जिला अस्पताल के बाहर का फोटो तथा प्रमुख अधीक्षक की रिपोर्ट

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *