कसौधन समाज ने धूमधाम से मनाया महर्षि कश्यप का जन्म उत्सव

महर्षि कश्यप की झांकी के साथ शहर में निकली भव्य झांकी शोभा यात्रा
शोभा यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया अभिनंदन गोरखपुर। गोरखपुर में कसौधन समाज के लोगों ने गत वर्षो की भांति इस साल भी कसौधन सेवा समिति रूस्तमपुर के तत्वाधान में रविवार को महर्षि कश्यप ऋषि का जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर महर्षि कश्यप की झांकी के साथ शहर में भव्य झांकी शोभा यात्रा भी निकाली। शोभा यात्रा पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत-अभिनंदन किया। तो वही समाज के लोगों ने जगह-जगह जलपान का भी इंतजाम किया था। शोभा यात्रा में भारी संख्या में कसौधन समाज के महिला-पुरूष, नौजवान व बच्चे शामिल रहे॔।
कसौधन सेवा समिति-रूस्तमपुर के अध्यक्ष रामदयाल गुप्ता कसौधन, उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ कसौधन व सतीश्वर कसौधन तथा महासचिव सुशील कुमार व कोषाध्यक्ष भोलानाथ कसौधन के नेतृत्व में रविवार पूर्वान्ह 11 बजे बगहा बाबा मंदिर से ढोल-नगाड़े व ध्वज-पताका के साथ भव्य झांकी शोभा यात्रा निकली। जहां बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वर्षीय कसौधन महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग बलि कसौधन व पूर्व महापौर प्रत्याशी रहे वरिष्ठ समाजसेवी हरगोविंद ‘प्रवाह’ ने महर्षि कश्यप के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करने के बाद झांकी की आरती उतारने के बाद झंडी दिखाकर
शोभा यात्रा को रवाना किया। शोभा यात्रा बगहा बाबा मंदिर से निकलकर महर्षि कश्यप ऋषि मार्ग होते हुए आजाद चौक, नहर रोड, बाईपास, रूस्तमपुर ढाला से दुर्गा चौक होते हुए पुनः अरिहंत लान पहुंचकर सम्पन्न हुई।
मनमोहक झांकियों के साथ सजे महर्षि कश्यप, शिव-पार्वती व राधा-कृष्ण की झांकी शोभा यात्रा जिधर से गुजरी लोगों ने घर की छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत-अभिनंदन किया। शोभा यात्रा में महानगर समेत जनपद के गोला बाजार, खजनी बाजार, सिकरीगंज, कौड़ीराम, पिपराइच समेत बस्ती, महराजगंज व देवरिया से कसौधन समाज से आए लोग भारी संख्या में शामिल रहें। इस दौरान समाजसेवियों ने जगह-जगह लंगर-जलपान की व्यवस्था कर सेवा की।
इस अवसर पर ब्यापारी नेता जवाहर कसौधन, अशोक कसौधन, रामजी कसौधन, श्रीराम कसौधन, हरिनारायण कसौधन, रामशिला कसौधन, विनोद कसौधन, विश्वनाथ कसौधन, चंद्रभान कसौधन, चंद्रशेखर कसौधन, प्रमोद कसौधन, सोनू कसौधन, अनिल कसौधन, रामजी कसौधन, श्रीराम कसौधन, घनश्याम कसौधन, सुरेश कसौधन, मनोज कसौधन, सोनू कसौधन, पन्नालाल कसौधन, सुनिल कसौधन, अवधेश कसौध, पवन कसौधन, राधिका देवी, मंजू कसौधन, ज्योति गुप्ता, सुभावती देवी समेत भारी संख्या में कसौधन समाज के लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *