केआईपीएम के बीटेक छात्र का डीआरडीओ के पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम में चयन

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनव, (गोरखपुर)।

के.आई.पी.एम. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गीडा के बी.टेक. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखा के चतुर्थ वर्ष के छात्र प्रणव खेतवानी का चयन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के इंस्ट्रूमेंट्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट लैब (IRDE), देहरादून में छह माह के पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए हुआ है।
डीआरडीओ के इस प्रतिष्ठित इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए देशभर से आवेदनों के बाद शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें केआईपीएम के इस छात्र ने सफलता प्राप्त की।
संस्था के चेयरमैन ई.आर. डी. सिंह ने छात्र को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रबंधक सुनीता सिंह, प्रबंध निदेशक विनोद कुमार सिंह, निदेशक डॉ. मो. जाहिद रेयाज खान, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के सहप्राध्यापक एवं ट्रेनिंग-एंड-प्लेसमेंट अधिकारी नितेश कुमार जायसवाल ने भी छात्र को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *