कुलपति ने किया “दृष्टिपथ” त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन

शुक्रवार को अखिलभाग्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की त्रैमासिक समाचार पत्रिका “दृष्टि पथ” का विमोचन ‘दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय’ की माननीय कुलपति श्रीमती पूनम टंडन के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक “सुधीर कुमार राय” ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि “अखिलभाग्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानापार, गोरखपुर के द्वारा दृष्टिपथ अखबार का प्रकाशन किया गया है। आज इसका लोकार्पण माननीय कुलपति दीनदयाल उपाध्याय, गोरखपुर विश्वविद्यालय के द्वारा किया गया है। इस पत्रिका को निकालने का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र – छात्राओं में लेखन की क्षमता का विकास करना, अध्ययन और अध्यापन को विस्तार देना है, क्योंकि यहां के छात्रों को इस प्रकार की कोई सुविधा मिल नहीं पाती है। इसलिए हर 3 महीने पर हम अपने महाविद्यालय के कैंपस और राप्ती – गोर्रा के दोआबा के कछार क्षेत्र के लोगों के बीच हम इस अखबार को प्रस्तुत करेंगे। वहां की गतिविधियों को इसमें विस्तार देंगे, जिससे कि हमारे जो छात्र-छात्राएं हैं, उनका मानसिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विकास हो सकें।”

विमोचन के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अखिलभाग्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय को शुभकामनाएं देते हुए इनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा भी की।

इस अवसर पर माननीय कुलपति श्रीमती पूनम टंडन तथा विश्वविद्यालय के गणमान्य शिक्षक, कर्मचारी  एवं अखिलभाग्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की निदेशिका श्रीमती संध्या राय और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *