मां दुर्गा के नौ रूपों की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम

मां दुर्गा के नौ रूपों की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम
गोला:- भड़सड़ा मोहल्ला स्थित के आर मेमोरियल एकेडमी पर शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर बच्चों द्वारा दुर्गा मां की नौ रूपों की प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ एकेडमी के प्रबंधक बागेश्वरी राय ने मां सरस्वती और माता दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांका दुबे अनन्या जया अनुश्रिया परिधि खुशी आयुषी ने डांडिया कथक कथक सहित विभिन्न प्रकार के नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वही कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मां दुर्गा के नौ रूपों की प्रस्तुति आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। एकेडमी के आदर्श राय ने मां दुर्गा के नौ रूपों का संक्षिप्त परिचय भी दिया। रामलीला मंचन में अखिल नायक दशरथ रुद्र शुक्ला भगवान श्री राम अंबेश त्रिपाठी भगवान हनुमान अवनीश त्रिपाठी भगवान लक्ष्मण और वैष्णवी माता सीता जी का बखूबी मंचन किया जिससे छात्र-छात्राओं ने रामलीला मंचन देख भाव विभोर हो गए। एकेडमी के प्रबंधक श्री राय ने अपने संबोधन में कहा कि मां दुर्गा भगवान श्री राम माता सीता सहित सभी देवी देवता हमारे जीवन के कठिन समय में हमारा मार्गदर्शन करने के लिए हमेशा मौजूद रहे।जब तक मां दुर्गा हमारे साथ हैं और प्यार और सुरक्षा का आशीर्वाद दे रही है।तब तक हमें जीवन में डरने की कोई जरूरत नहीं है।आपको और आपके प्रिय जनों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रबंध निदेशक अभिषेक राय ने सभी को शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन प्रमोद यादव ने किया। इस अवसर पर सतीश यादव विपिन पाठक महेंद्र राय मनोज सिंह अरुणिमा सिंह संध्या वर्मा सहित अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *