मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है

मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है – श्रीश दास
सिद्ध पीठ मदरिया में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन –
गोला

मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है
मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है
गोला विकास खंड में स्थित सिद्धपीठ मदरिया में पंडित देवी प्रसाद मिश्र चैरिटेबल हॉस्पिटल के तत्वाधान में रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में पांच सौ तीन लोगों को नि:शुल्क जांच के साथ ही दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर सिद्धपीठ मदरिया के उत्तराधिकारी श्रीश दास महाराज ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।
मानवता की सेवा साक्षात परमात्मा की पूजा है और यह सभी उपासना से ऊपर है। हम दूसरे की मदद करके दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं और उद्देश्य को पूरा कर रहे हैं।
स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख चिकित्सकों ने सहयोग किया जिसमें स्त्री-प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ ज्योत्सना मिश्रा एम एस (आव्स एवं गायनी) डॉ विजय पांडेय वरिष्ठ हृदय उदर एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ एमडी (मेडिसिन) डॉ राहुल नाथ तिवारी वरिष्ठ न्यूरो सर्जन मस्तिष्क एवं रिढ़ रोग विशेषज्ञ एम एस(एमसीएच) डॉ विनय कुमार सिंह जनरल फिजिशियन एमबीबीएस डॉ प्रशांत मिश्रा स्वास एलर्जी एवं छाती रोग विशेषज्ञ एमडी(पल्मोनरी चेस्ट) डॉ अमरेश्वर दुबे दंत रोग विशेषज्ञ बीडीएस(डेंटल सर्जन) डॉ भास्कर गुप्ता हृदय मधुमेह थायराइड एवं गुर्दा रोग विशेषज्ञ एमडी (मेडिसिन) डॉ अभिषेक मिश्रा नेत्र रोग विशेषज्ञ (डी आप्थ) डॉ कमलेश पांडेय हृदय एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ एमबीबीएस (डीप कार्डियो)डा निर्भय निनाद (फिजियोथैरेपिस्ट/बी ई एच एम एस) के द्वारा स्वास्थ्य जांच किया गया। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का इलाज किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाज सेवी रामेश्वर दुबे, अशोक पांडेय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र मिश्र, महेंद्र शर्मा प्रधान, मनोज दुबे, सिंध विजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *