मिल्कीपुर उपचुनाव रिजल्ट 2025

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चंद्रभान पासवान ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद को 60 हजार से अधिक वोटों से हराया है.

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ ही भाजपा ने अयोध्या की हार का बदला समाजवादी पार्टी से ले लिया है.
क्योंकि यह सीट पहले समाजवादी पार्टी के कब्जे में था. इसी सीट से अवधेश प्रसाद विधायक थे.
लेकिन अयोध्या से सांसदी जीतने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी. इसके बाद समाजवादी पार्टी ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार के तौर पर उतारा था. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने चंद्रभान पासवान को टिकट दिया था. इस सीट पर हुए उपचुनाव का पूरा मैनेजमेंट सीएम योगी ने खुद संभाला था.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts