विधायक प्रदीप शुक्ल ने शनिवार को पाली क्षेत्र के डुमरी निवास स्थित वैदिक धर्म इंटर कालेज में सीएम योगी द्वारा दिए बहुदेशीय भवन का शिलान्यास किया । वहीं विद्यालय के लिए बने सीसी रोड का लोकार्पण भी किया ।
कार्यक्रम में विधायक ने कहा सीएम योगी ने विद्यालय के विकास व शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए तत्पर है । आज सहजनवा तहसील क्षेत्र में बङे बङे आवासीय विद्यालय का निर्माण हुआ है । जिससे क्षेत्र के सभी तपके के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है । क्षेत्र में आज के समय सङको की सूरत बदल गयी है । गांव से लेकर शहर तक सङके चमक रही है । चौतरफा विकास हो रहा है । विधायक ने विद्यालय के लिए बने चार लाख की लागत से 50 मीटर बने सीसीरोड का लोकार्पण किया, साथ सीएम द्वारा दिए गये बहुदेशीय भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया । इस अवसर पर प्रबंधक सुभेदार राज, हरिनाथ राज, प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर मिश्र, शिवचरन, नवीन राज, मनोज सिंह, रमेश राज, ध्रुव चंद गोड़, दानिश अली, हृदेश कुमार रावत समेत अन्य मौजूद रहे ।
Leave a Reply