नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंप, विकास कार्यों के लिये मांगा धन

नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंप, विकास कार्यों के लिये मांगा धन

बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री ए के शर्मा को ज्ञापन सौंपा कर बड़हलगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर के प्रतिनिधि एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए धन की मांग किया है।

बुधवार को पड़ोसी नगर पंचायत दोहरीघाट में विकास कार्यों के शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे नगर विकास मंत्री के समझ बड़हलगंज नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए अनुरोध करते हुये बड़हलगंज दोहरीघाट सरयू पुल की रेलिंग पर स्टील की जाली, नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जल निकासी हेतु नाली, नालों के निर्माण और सड़कों के सुंदरीकरण के साथ नई सड़कों के निर्माण व संरक्षण सहित अतिक्रमण के बारे में जानकारी देने के साथ सब्जी/फल विक्रेताओ के लिए स्थाई मार्केट का निर्माण कराए जाने से सम्बन्धित कई करोड़ की योजनाओं का मांगपत्र सौंपा, जिसे संज्ञान में लेते हुये नगर विकास मंत्री ने अपने सहायक अधिकारियों को तत्काल निर्देशित भी किया।

इस अवसर पर सभासद दीपक शर्मा, संजय सोनकर, भाजपा नेता पवन यादव, लिपिक सुनील कुमार, रविन्द्र कुमार, हिमांशु, विकास गौड़ आदि मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *