कुशीनगर के सांसद विजय दुबे सम्मिलित हुए पूर्वोत्तर रेलवे की समीक्षा बैठक में

DRM कार्यालय, वाराणसी: कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे आज पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल की समीक्षा बैठक में सांसद गणों के साथ सम्मिलित हुए।

इस बैठक में अपने क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए रेल संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को रखा, जिसपर रेलवे प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया गया और त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया है।

इस बैठक में रेल महाप्रबंधक (NE Railway, Gorakhpur) श्रीमती सौम्या माथुर जी, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री गौरव अग्रवाल जी और समस्त मुख्य अभियंता आदि अधिकारियों ने संसद गणों के द्वारा रखे गए सुझाव व आवश्यकताओं का गंभीरता से विचार किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *