नवनिर्वाचित भाजपा के मंडल अध्यक्ष का हुआ स्वागत

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज भारतीय जनता पार्टी मंडल नरहरपुर स्टेट के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष बृजेश वर्मा का स्वागत-अभिनन्दन कार्यक्रम एवं परिचयात्मक सम्मेलन समस्त मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा की यह उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि वे इस पद पर निर्वाचित हुए हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्वतंत्र सिंह एवं चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनिल सिंह एवं संचालन शिवाजी सिंह जी ने किया।

इस अवसर पर वेदप्रकाश त्रिपाठी, राजीव पांडेय, शिखर गुप्ता, विनय तिवारी जी, गंगा सागर शाही, निकेत प्रताप शाही, मनोज गुप्ता, अशोक वर्मा, राज बहादुर तिवारी, हृदय शंकर सिंह, आमोद गौड़, सुरेश मिश्र, विनय पांडेय, धर्मराज निषाद, नारद पासवान, रुद्रेश तिवारी, शिवशंकर यादव, उमेश यादव, रजनेश तिवारी, संजय यादव, अशोक यादव, श्यामबदन यादव व वृजेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *