पीजी आवेदन की अंतिम तिथि बड़ी, अगले सप्ताह खुलेगी करेक्शन विंडो

“दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में पीजी प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तक बढ़ा दी गई है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक आज आवेदन की आखिरी तारीख थी।”

3 जून की शाम तक यूजी और पीजी आवेदन हेतु पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 43 हजार का आंकड़ा पार कर गई थी जबकि 27 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अंतिम रूप से अपने फॉर्म जमा कर दिए हैं। इस बीच प्रमाण पत्रों के अभाव में आवेदन न कर सकने वाले अभ्यर्थी तिथि विस्तार के लिए लगातार अनुरोध कर रहे थे। उनकी समस्याओं के दृष्टिगत कुलपति प्रो पूनम टंडन के निर्देश पर पीजी प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि एक सप्ताह बढ़ाते हुए अब 10 जून कर दी गई है। स्नातक प्रवेश की अंतिम तिथि 7 जून निर्धारित है।

*फॉर्म में सुधार के लिए इसी सप्ताह खुलेगी करेक्शन विंडो*

जिन आवेदकों के फॉर्म में त्रुटियां हो गई हैं वे करेक्शन विंडो के जरिए आवश्यक सुधार कर सकेंगे। यह सुविधा प्रवेश पोर्टल पर जल्दी ही शुरू होगी। अभ्यर्थी अपने फॉर्म में असावधानी वश हो गई गलतियों को ठीक कर सकेंगे हालांकि कैटेगरी और प्रोग्राम जैसे कुछ क्षेत्रों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *