प्लेसमेंट ड्राइव में 58 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

प्लेसमेंट ड्राइव में 58 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
गोरखपुर।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एलन कोचिंग द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें बॉटनी, जूलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, भौतिकी और रसायन विज्ञान विभाग के पीजी के कुल 58 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो अनिल द्विवेदी ने बताया कि विभाग की प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ तूलिका मिश्रा, और डॉ राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में बॉटनी के 46 और माइक्रोबायोलॉजी के 4 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने पहले लिखित परीक्षा और फिर साक्षात्कार में शानदार प्रदर्शन किया। एलन समूह द्वारा जल्द ही इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। चयनित छात्र -छात्राओं को दो वर्ष का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीसरे वर्ष उन्हें विषय विशेषज्ञ के रूप में अलग-अलग जगहों पर अच्छे पैकेज पर नियुक्ति दी जाएगी।
कुलपति प्रो पूनम टंडन और प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो आलोक गोयल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि अच्छी संख्या में चयन होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *