पौधारोपण कर पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने का दिया संदेश

पौधारोपण कर पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने का दिया संदेश युवा कल्याण अधिकारी ने किया पौधरोपण
गोरखपुर। जंगल कौड़िया ब्लॉक क्षेत्र के परम ज्योति इंटर कॉलेज रसूलपुर चकिया में आम, लीची, आंवला, अमरूद, नीम, अर्जुन, शीशम, अमलतास, कनेर और सागौन के पौधों को रोपा गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने भी प्रतिभाग किया। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने का दिया संदेश दिया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रूबी तिवारी ने कहा संसार के प्रत्येक पौधे से ऑक्सीजन के अतरिक्त कुछ ना कुछ अन्य लाभ भी अवश्य प्राप्त होता है इसलिए पौधों का अस्तित्व बनाए रखने के लिए सभी लोगों को पौधरोपण कर पौधों के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। जीव विज्ञान प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने कहा पर्यावरण और जैव विविधता के संतुलन के लिए पौधरोपण आवश्यक है। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता दीनबंधु सिंह ने कहा पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान के तहत विद्यालय के सैकड़ो विद्यार्थियों ने “एक पेड़ मां के नाम” पर लगाया। इस दौरान

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रूबी तिवारी, किरन सिंह, रीना यादव, पलटूराम, रमेश पासवान, ईश्वरचंद, विष्णु सिंह, रमेश गौड़ मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *